{"_id":"6240c0de1ac4146a16631aba","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2359864167","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को मिली धमकी, दहशत में कॉलेज छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को मिली धमकी, दहशत में कॉलेज छोड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। छेड़खानी और युवक की बदसलूकी से परेशान मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है। मनचला युवक पांच माह से छात्रा को परेशान कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी युवक उसे जान से मारने और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मनचले युवक से डरी छात्रा ने कॉलेज जाना भी छोड़ दिया है। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने शिवम सिरोही नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मनचले की हरकतों और धमकियों से परेशान छात्रा कई बार आत्महत्या करने का प्रयास भी कर चुकी है, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। छात्रा का कहना है कि आरोपी शिवम सिरोही उसे आते-जाते परेशान करता है। उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करता है। उसे फोन पर गंदी गालियां देता है। वह छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां आरोपी युवक के घर जाकर उसकी मां से शिकायत कर चुकी है, लेकिन शिवम ने छेड़खानी बंद नहीं की। वह उसकी फोटो को एडिट कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। छात्रा का कहना है कि उसकी परीक्षा आने वाली है, लेकिन वह मानसिक रूप से इतनी परेशान हो चुकी है कि पढ़ाई भी नहीं कर पा रही है और ट्यूशन भी नहीं जा पा रही है। वह कॉलेज के बाहर भी अपने दोस्तों के साथ खड़ा हो जाता है। शिवम के साथ-साथ उसके दोस्त भी उसे गालियां देकर धमकाते हैं। मधुबन-बापूधाम पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी शिवम के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।