फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डेढ़ लाख रुपये के लालच में गार्ड ने कराई थी 10.60 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डेढ़ लाख रुपये के लालच में गार्ड ने कराई थी 10.60 लाख की लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरडीसी में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े सोना खरीदने वाली कंपनी के कार्यालय में हुई 10.60 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का गार्ड रवि गर्ग है। रवि ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा हुआ सामान बरामद किया है।
कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अनित उर्फ आदित्य चौधरी निवासी तेल मिल कॉलोनी मोदीनगर, रवि गर्ग, निवासी फफराना रोड मोदीनगर, अंकित निवासी फफराना रोड मोदीनगर, सौरभ निवासी फफराना रोड मोदीनगर हैं। इनमें से शुक्रवार रात मुठभेड़ में कविनगर पुलिस ने अंकित और मोदीनगर पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार किया था। लूट के मामले में शक होने और पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान कार्यालय के गार्ड रवि ने पुलिस को बताया कि वह पहले से ही अंकित को जानता है। अंकित ने होली से पहले रवि से उसकी नौकरी के बारे में पूछा था। रवि ने अपनी कंपनी के बारे में बताया तो अंकित ने लूट की योजना बनाई। अनित ने बताया कि वह तीनों बाइक से आए थे और रवि ने अंकित को रास्ता साफ होने की फोन पर जानकारी दी थी। अनित घटनास्थल के बाहर खड़ा था, जबकि अंकित और सौरभ ने तमंचे के बल पर लूट की। पुलिस ने अनित उर्फ आदित्य के पास से एक लाख रुपये, रवि गर्ग के पास से डेढ़ लाख रुपये व एक लॉंग पीली धातु, अंकित के पास से एक चेन, एक लाख रुपये व मोटर साइकिल और सौरभ के पास से पचास हजार रुपये, एक ब्रासलेट व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों के कहने पर बताई ज्यादा लूट
पूछताछ में सामने आया कि कंपनी के अधिकारियों ने बीमा का क्लेम लेने के लिए कर्मचारियों से लूट में ज्यादा सोना जाना लिखवा दिया। पूछताछ में सामने आया कि रवि ने कंपनी के अधिकारियों के कहने पर 5.80 लाख रुपये का सोना और 4.80 लाख रुपये की नकदी पुलिस को बता दी, जबकि असल में करीब 4.80 लाख की नकदी और करीब एक लाख रुपये का सोना लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम का छात्र है अनित
अनित ने बताया कि वह बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। अंकित ने लूट की पूरी प्लानिंग की और मोटर साइकिल व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी उसे दी। उसने अपने किसी दोस्त से बाइक ली इसके बाद तीनों ने मिलकर लूट की।

सौरभ और अंकित पर दर्ज हैं 6-6 मुकदमे
पकड़े गए बदमाशों में से सौरभ और अंकित पर गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में 6-6 मुकदमे दर्ज हैं। सौरभ और अंकित एक साथ मिलकर लूट की वारदात करते हैं। इसके बाद इन्होंने अनित को भी अपने साथ मिला लिया। अंकित, सौरभ और अनित ने 6 मार्च को मोदीनगर में हार्डवेयर व्यापारी से लूट की थी। तीनों ने एक व्यापारी से भी 25 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed