फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने सोना डीलर से की 10.60 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने सोना डीलर से की 10.60 लाख की लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के पॉश इलाके राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर (आरडीसी) के एमजी टावर डी-1 में (24 कैरेट सोना दो पैसा लो) नाम की सोना खरीदने वाली कंपनी के एसके ग्रुप राज ज्वेलर्स के कार्यालय में बुधवार को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े 10.60 लाख की लूट की। बदमाश ग्राहक बनकर आए और कार्यालय में बैठे दो कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर कार्यालय के अंदर एक केबिन में ले गए। कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर लॉकर की चाबी ले ली और 4.80 लाख नकदी व 5.80 लाख का सोना चार से पांच मिनट में जेबों में भरकर फरार हो गए।
यह कार्यालय गुरुग्राम के साहिल कोहली का है। करीब चार माह पहले यह कार्यालय खोला गया था। कार्यालय में कार्यरत रवि गर्ग रिसेप्शन पर ग्राहकों से बात करते हैं जबकि लक्की गोयल सोने की कीमत निकालने का काम करते हैं। रवि गर्ग ने बताया कि वह कार्यालय का मुख्य केबिन बंद करके रिसेप्शन पर खाना खाने के लिए आए थे, जहां वह लक्की गोयल के साथ बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और बैठे हैं क्या, बोलकर कार्यालय में घुस गए। रवि गर्ग का कहना है कि उन्होंने समझा की ग्राहक हैं। अंदर घुसते ही एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर रवि पर तान दिया और पिटाई कर धमकाकर मुख्य केबिन का ताला खुलवाया और लॉकर की चाबी ले ली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ कविनगर अवनीश कुमार, कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस बदमाशों की तलाश में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगी टीम को भी अलर्ट कर दिया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मुठभेड़ से खौफ नहीं, 10 दिन में 12 लूट
- 10 दिन में पुलिस और बदमाशों के बीच हो चुकी हैं 4 मुठभेड़
- चुनाव के दौरान हुई घटनाओं पर पुलिस अधिकारी फोर्स न होने का दे रहे थे हवाला
- अब फोर्स लौटने के बाद भी नहीं रुक रहा अपराध
- 10 दिन में हो चुके हैं 12 लूट की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। जिले में बदमाशों का आतंक कम नहीं हो रहा है। 10 दिन में पुलिस और बदमाशों के बीच 4 मुठभेड़ हो चुकी है। बावजूद इसके बदमाशों में मुठभेड़ का खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। बीते 10 दिन में ही 12 लूट की वारदात बदमाश अलग अलग थानाक्षेत्रों में कर चुके हैं।
पुलिस लगातार बेहतर कानून व्यवस्था का दावा कर रही है लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस बदमाशों के आगे लाचार नजर आ रही है। जिले में कविनगर, इंदिरापुरम, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग लगातार लूट की वारदात कर रहे हैं। चुनाव के दौरान पुलिस फोर्स ना होने का बहाना बना रही थी लेकिन अब फोर्स लौटने के बाद भी पुलिस के सारे दावे फेल हो रहे हैं।
एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि अपराध रोकने के लिए खुफिया टीम बनाई गई हैं। साथ ही सीओ को भी औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

-------------
रोजाना करोड़ों का कारोबार होने वाले इलाके में एक भी पुलिसकर्मी नहीं
व्यवसायिक हब कहे जाने वाले आरडीसी में रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है। इसके बावजूद इलाके में एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं है और बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात की। इससे पहले बदमाशों ने राजनगर सेक्टर-7 में घर में महिला को बंधक बनाकर लूट की थी। इसके बावजूद पुलिस हाथ बांधे बैठी है।
पिछले दिनों हुई वारदात
11 मार्च- वसुंधरा में बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
11 मार्च- टीएचए में मीडियाकर्मी की पुत्रवधू से बदमाशों ने चेन लूटी
12 मार्च- राजनगर एक्सटेंशन में महिला मार्शल आर्ट एक्सपर्ट से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
12 मार्च- बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर कारोबारी से कार लूटी
13 मार्च- सिहानी गेट थाना क्षेत्र में खाना खाने के बाद घूम रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूटा
13 मार्च- राजनगर सेक्टर-9 में चार बदमाशों ने महिला से हथियार के बल पर चेन लूटी
16 मार्च- अहिंसाखंड-2 में सोसायटी के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल लूटा
18 मार्च- राजनगर एक्सटेंशन में पान खाने जा रहे व्यक्ति से चेन लूटी।
19 मार्च- नीतिखंड में बाइक सवार बदमाशों ने मंगल चौक के पास छात्र से मोबाइल लूटा
21 मार्च- वैशाली सेक्टर-1 में संघ के संपर्क प्रमुख की पत्नी से हथियार के बल पर बदमाशों ने चेन लूटी
21 मार्च- डासना में छात्र को लिफ्ट देने के बहाने हथियार के बल पर की लूट।
23 मार्च- राजनगर में सोना डीलर के यहां दिनदहाड़े हथियार के बल पर 10.60 लाख की लूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed