फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शिक्षक के बैग से 50 हजार रुपये चोरी शिकायत पर पुलिसकर्मी ने की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक प्लॉट दो लोगों को बेचा, 4.62 करोड़ ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। चिकंबरपुर ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित 260 वर्गमीटर प्लॉट के फर्जी कागजात बनाकर दो लोगों को बेचकर करीब 4.62 करोड़ की ठगी की गई। यहीं नहीं फर्जीवाड़ा कर इस प्लॉट पर दिल्ली के सरिता विहार स्थित जम्मू एवं कश्मीर बैंक शाखा से डेढ़ करोड़ रुपये का लोन भी ले लिया गया। लोन की किस्त जमा न होने पर जब बैंक अधिकारियों ने पीड़ित से संपर्क किया तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने मामले में जम्मू एवं कश्मीर बैंक के तत्कालीन प्रबंधक व कर्मचारियों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लोनी बॉर्डर में बेहटा हाजीपुर गांव के विकास चौधरी का ट्रांसपोर्ट नगर चिकंबरपुर में करीब 260 वर्ग मीटर का व्यवसायिक प्लॉट था। 2016 में उन्होंने प्लॉट दिल्ली के करावल नगर के एक व्यक्ति को बेच दिया था। इसके बाद प्लॉट 2017 में भजनपुरा के हिमांशु सिंघल को बेच दिया था। आरोप है कि इसके बाद किसी शातिर ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात इस प्लॉट को दो अलग-अलग लोगों को करीब दो करोड़ में बेच दिया। विकास चौधरी को इस साल अप्रैल में जम्मू एवं कश्मीर बैंक से डेढ़ करोड़ रुपये का लोन का रिकवरी नोटिस मिलने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह लोन कोहिनूर एंटरप्राइजेज फर्म के नाम पर लिया गया है, जिसकी अभी तक किस्त नहीं दी गई है। विकास का कहना है कि फर्म के मालिक ने फर्जी कागजात लगाकर पहले अपने नाम बैनामा कराया फिर बैंक में लोन के लिए आवेदन किया। पीड़ित विकास का आरोप है कि बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के अलावा शाहिद अली, मोहम्मद शाहिद अंसारी, शाकिर हुसैन, अवकार अहमद, सत्येंद्र कुमार व महेश ने फर्जी तरीके से लोन लिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में आठ नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed