फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शिक्षक के बैग से 50 हजार रुपये चोरी शिकायत पर पुलिसकर्मी ने की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शिक्षक के बैग से 50 हजार चोरी, शिकायत करने पर पुलिस कर्मी ने की अभद्रता
विज्ञापन

साहिबाबाद। झंडापुर के शिक्षक रवि कुमार के बैग से एक मॉल में खरीदारी करने के दौरान 50 हजार रुपये चोरी हो गए । आरोप है जब वह महाराजपुर चौकी पर शिकायत करने पहुंचे तो पुलिसकर्मी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित 15 दिनों से मामले में कार्रवाई के लिए थाने-चौकी के चक्कर काटकर परेशान है।

रवि 15 अक्तूबर को कपड़े खरीदने के लिए एक मॉल में गए थे। उनके बैग में पचास हजार रुपये थे। बैग उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के पास बैग रख दिया। उनका आरोप है कि जब वह खरीदारी कर वापस आए तो बैग लेकर चल दिए। बीच रास्ते में उन्होंने कुछ सामान खरीदने के लिए बैग खोला तो उसमें 50 हजार रुपये नहीं थे। पीड़ित शिक्षक दोबारा मॉल पहुंचा और गार्ड से पैसों के बारे में पूछा। गार्ड व मॉल प्रबंधक ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी शिकायत दर्ज कराने लिंक रोड थाने पहुंचे। वहां उनकी शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारी ने चौकी इंचार्ज से मिलने के लिए कहा। आरोप है कि वह चौकी पर पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी ने शिकायत सुनने के बाद उनसे अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसने उनका गिरेबान पकड़कर चौकी से बाहर धक्का दे दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शनिवार को ही थाने का चार्ज लिया है। पीड़ित से बात कर मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed