फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिला स्वास्थ्य कर्मियों से सरेराह छेड़छाड़, शराब पीने को पानी की बोतल छीनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला स्वास्थ्य कर्मियों से सरेराह छेड़छाड़, शराब पीने को पानी की बोतल छीनी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के पटेल नगर इलाके में कार सवार तीन युवकों ने निजी अस्पताल की दो महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की। इनमें से एक युवती के मुताबिक घटना के वक्त तीनों आरोपी नशे में धुत थे। उन्होंने शराब पीने के लिए जबरन युवती के हाथ से पानी की बोतल भी छीन ली। मामला यहीं नहीं रुका। मनचले पीछा करते हुए पीड़िता के कमरे तक जा पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर सिहानी गांव निवासी करन और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश जारी है।
सिहानी गेट थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली युवती का कहना है कि वह पास के ही एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह अस्पताल से ड्यूटी खत्म करके अपने अपनी सहकर्मी के साथ कमरे पर जा रही थी। दोनो रूम मेट भी हैं। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल से करीब 100 मीटर दूर चलते ही इनोवा कार सवार तीन युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। तीनों आरोपी नशे में थे, लिहाजा उन्होंने उनकी बात को अनदेखा करते हुए आगे बढ़ना मुनासिब समझा। आरोप है कि कार सवार युवक कुछ देर रुकने के बाद एकाएक उनके बगल में आकर रुके। शराब पीने के लिए आरोपियों ने हाथ से पानी की बोतल छीन ली। कार सवार मनचलों के इरादे भांपकर उन्होंने कमरे की तरफ दौड़ लगा दी।
विज्ञापन

पीछा करते हुए बिल्डिंग पर पहुंचे मनचले, स्टाफ से की अभद्रता
पीड़ित युवती का कहना है कि वह और उसकी रूममेट दौड़ लगाते हुए अपने मोहल्ले में पहुंच गईं। लेकिन कार सवार मनचले पीछा करते हुए वहां भी आ धमके। वहां उन्होंने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती का कहना है कि बात हद से आगे बढ़ती देख उसे अस्पताल में फोन करना पड़ा। जिसके बाद स्टाफ के अन्य कर्मचारी भी आ गए। आरोप है कि तीनों मनचलों ने दबंगई दिखाते हुए उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद कमरे का दरवाजा पीटने लगे आरोपी, डेढ़ घंटे दहशत में रही पीड़िता
पीड़ित युवती का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ के जाने के कुछ देर बाद ही तीनों आरोपी फिर से आ गये। इस बार उन्होंने सारी हदें पार करते हुए कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे स्थानीय लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। डेढ़ घंटे दहशत के साए में रही पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कांबिंग शुरू कर दी।

कार के नंबर से धरे गए दो बिगड़ैल रईसजादे, तीसरे की तलाश जारी
सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया था। कार के नंबर के आधार पर सिहानी गांव निवासी करन और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके परिजनों का अपना कारोबार है। एसएचओ का कहना है कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed