फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

मशीन काटी न कार्ड लगाया, एटीएम से उड़ाए 17 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
मशीन काटी न कार्ड लगाया, एटीएम से उड़ाए 17 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर कैश लूटने और कार्ड से रकम निकालने की घटनाओं के बाद अब एटीएम से कैश उड़ाने का एक नया व हैरतअंगेज तरीका सामने आया है। नंदग्राम मेन मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से सॉफ्टवेयर के जरिये 17 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए गए और किसी को भनक तक नहीं लग सकी। मशीन द्वारा कैश कम दिखाने पर सीसीटीवी फुटेज देखी तो बैंक वालों के भी होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि एक युवक मोबाइल को ऑपरेट करता रहा और एटीएम से रकम निकालती रही। नंदग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार निवासी हयात अली का कहना है कि वह हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीन के रखरखाव का जिम्मा संभालती है। नंदग्राम सी-ब्लॉक के मेन मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम का रखरखाव भी उन्हीं की कंपनी द्वारा किया जाता है। सुबह 10 बजे पता चला कि एटीएम से कैश चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। हैरत की बात यह थी कि न तो एटीएम के साथ छेड़छाड़ की गई और न ही किसी कार्ड का इस्तेमाल हुआ। इसके बावजूद 17 लाख 20 हजार रुपये एटीएम से चोरी कर लिए गए। बैंक में कंपनी के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद उन्होंने नंदग्राम थाने में शिकायत दी। नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मशीन द्वारा कैसे कम बताने पर पता चली घटना
मैनेजर हयात अली का कहना है कि एटीएम से छेड़छाड़ होने पर सायरन बजता है। साथ ही मुंबई स्थित हेड क्वार्टर से सूचना फ्लैश हो जाती है, लेकिन इस घटना में मशीन से छेड़छाड़ नहीं हुई। मशीन द्वारा कैश कम बताने पर घटना का पता चला। एसएचओ का कहना है कि एटीएम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो गत छह मई को उसमें एक युवक कैद मिला। वह अपने मोबाइल को ऑपरेट करने के साथ-साथ एटीएम के बटन दबा रहा था। बटन दबाते ही मशीन से पैसे निकल रहे थे। हयात अली का कहना है कि सॉफ्टवेयर के जरिये मशीन को हैक कर एटीएम से रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम काटते दबोचा तो गार्ड
को घायल कर भागा आरोपी
- बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर कविनगर पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम में बदमाश ने एटीएम काटकर कैश लूटने की कोशिश की, हालांकि इसी दौरान वहां तैनात गार्ड आ गया और बदमाश से भिड़ गया। गार्ड को धारदार हथियार से घायल कर बदमाश भाग गया। बैंक मैनेजर पुनीत सरीन ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बदमाश स्वर्णजयंतीपुरम निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एटीएम काटने वाले उपकरण, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

कविनगर सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गोविंदपुरम गौर होम्स में एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। गत शनिवार रात एक बदमाश एटीएम बूथ में घुस गया और मशीन काटकर केस चोरी करने की कोशिश करने लगा। मशीन से छेड़छाड़ करने से पहले बदमाश ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी। सीओ का कहना है कि इसी बीच थोड़ी ही दूर पर मौजूद सुरक्षा गार्ड वहां आ गया और मशीन काटने की कोशिश कर रहे बदमाश से भिड़ गया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ने गार्ड को धारदार हथियार से घायल कर दिया और भाग गया। गार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। मंगलवार को उसे पुलिस लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर एटीएम काटने वाले उपकरण, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ का कहना है कि आरोपी सुनील पूर्व में भी कई एटीएम काटने की कोशिश कर चुका है, लेकिन हर बार वह असफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed