फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

संक्रमण से बचाव करते हुए कोरोना कर्फ्यू का पालन कराएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
संक्रमण से बचाव करते हुए
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का कराएं पालन
गाजियाबाद। मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने सोमवार को गाजियाबाद जिले का दौरा किया। उन्होंने कई स्थानों पर कोरोना कर्फ्यू के अनुपालन की स्थिति जांची। साथ ही पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त और आईजी ने शहर के आरडीसी राजनगर ग्रामीण क्षेत्र के मसूरी और लोनी का दौरा किया। कोरोना कर्फ्यू की स्थिति जांचने के लिए दोनों अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासनिक-अधिकारियों के साथ इन स्थानों पर पैदल गश्त की। इसके बाद मंडलायुक्त और आईजी ने मसूरी थाने में बनी कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी अमित पाठक, एसपी ग्रामीण डॉ. इरज राजा, सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

138 के खिलाफ केस दर्ज, 3233 के हुए चालान
कॉविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 138 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया। कुछ मामलों में महामारी अधिनियम की धारा भी लगाई गई। विजयनगर, इंदिरापुरम, साहिबाबाद व मोदीनगर थाने में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा बिना वजह घर से निकलने वाले 3233 लोगों के चालान काटे गए, इनसे 3 लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed