{"_id":"607f2ce58ebc3ec1ab376a75","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd217508436","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम प्रशासन हुए कोरोना संक्रमित, 633 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम प्रशासन हुए कोरोना संक्रमित, 633 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन सहित जिले में मिले 633 नए संक्रमित
गाजियाबाद। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार वैश्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी जगह एडीएम भू-अर्जन कमलेश कुमार को चार्ज दिया गया है। मंगलवार को शासन से जारी आंकड़ों के अनुसार 633 नए संक्रमित मिलें हैं, जबकि 175 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। प्रशासन की ओर से एक मौत की पुष्टि हुई है। कोरोना से जीडीए के एक कर्मचारी की भी मंगलवार को मौत हो गई।
अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 31921 पहुंच गया है। वहीं, 28084 मरीज अब तक जिले में स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा 109 पहुंच गया है। जिले के अलग-अलग अस्पताल और होम आइसोलशन में 3728 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
-----
जीडीए के अभियंत्रण अनुभाग में तैनात लिपिक की कोरोना से मौत
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अभियंत्रण जोन सात में तैनात कर्मचारी अनिल कुमार त्यागी की कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार की सुबह मौत हो गई। सात अप्रैल को आईटीएस मोहननगर में पंचायत चुनाव ड्यूटी के वक्त कोरोना संक्रमित होने से बीमार थे। अनिल त्यागी की पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित हैं। जीडीए कर्मी की मौत से कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।