फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

रैपिड रेल की पटरियां पहुंची दुहाई, जल्द बिछेगा ट्रैक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए दुहाई डिपो की साइट पर आई पटरियों की खेप।
रैपिड रेल की पटरियां पहुंची दुहाई, जल्द बिछेगा ट्रैक
विज्ञापन

गाजियाबाद। देश के पहले रैपिड रेल प्रोजेक्ट के साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिकता वाले खंड में एलिवेटेड ट्रैक पर पटरियों को बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। रैपिड रेल की पटरियों की पहली खेप रायगढ़ के प्लांट से दुहाई साइट पर पहुंच चुकी हैं। भारत सरकार के मेक इन इंडिया के तहत जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के प्लांट में 880 ग्रेड की इन पटरियों का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही ये रैपिड रेल का ट्रैक साहिबाबाद से दुहाई के बीच तैयार किया जाएगा।
दुहाई से साहिबाबाद तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में निर्माण तेजी से हो रहा है। एनसीआरटीसी की ओर से चार किमी का एलिवेटेड ट्रैक (आरआरटीएस वायडक्ट) तैयार किया जा चुका है। ऐसे में अब पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। प्राथमिकता वाले खंड में रैपिड रेल का संचालन मार्च 2023 में प्रस्तावित है। पहले खंड में 15 किमी से अधिक भाग में पिलर्स का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। खंड में एनसीआरटीसी की ओर से अब तक 533 पिलर के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में 12 लॉंचिंग गैंट्रीज मशीनों के जरिए रैपिड के एलिवेटेड ट्रैक की निर्माण कार्य दिनरात जारी है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच प्राथमिकता विले खंड पर प्रस्तावित साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशन के फाउंडेशन का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही दुहाई डिपो में भी एक स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। अब पटरियां आने के साथ ही चार किमी बन चुके एलिवेटेड ट्रैक पर पटरियों को बिछाने का काम अब शुरू होगा। दूसरी ओर दुहाई से मेरठ में प्रस्तावित स्टेशनों के फाउंडेशन का काम गति पकड़ने लगा है। एनसीआरटीसी का लक्ष्य 82 किमी लंबे कॉरिडोर को 2025 तक शुरू करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक चलेंगी रैपिड की पटरियां
मेक इन इंडिया के तहत जेएसपीएल रायगढ़ प्लांट में 880 ग्रेड की तैयार हो रहीं पटरियों का जीवनकाल लंबा होगा। पटरियों के लंबे समय तक चलने के कारण एनसीआरटीसी के रखरखाव की लागत भी घटेगी। एनसीआरटीसी की ओर से रिकॉर्ड समय में आरआरटीएस ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जा रहा है। रायगढ़ में तैयार होने वाली पटरियों को एलिवेटेड के साथ भूमिगत दोनों ट्रैक पर बिछाया जाएगा। रैपिड के एलिवेटेड प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब को मेरठ शताब्दी नगर में तैयार किया जा रहा है। दुहाई में पटरियों के आने के साथ ही उन्हें बिछाने की तैयारी एनसीआरटीसी ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed