फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चालान जमा करने में प्रत्याशियों के छूटे पसीने,

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चालान जमा करने में प्रत्याशियों के छूटे पसीने
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को बैंकों में चालान फार्म जमा करने में प्रत्याशियों के पसीने छूट गए। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को लाइन में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। प्रत्याशियों ने बैंक पर अव्यवस्था का आरोप भी लगाया और कम काउंटर होने पर नाराजगी जाहिर की। गाजियाबाद जिले में भारतीय स्टेट बैंक की कलक्ट्रेट और मोदीनगर ब्रांच में ही चालान जमा किए गए। दोनों ही ब्रांच पर पांच सौ से छह सौ लोगों की भीड़ सुबह तक लग गई थी। भारी भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग छूमंतर हो गई। भीड़ को व्यवस्थित करने में पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए।
कलक्ट्रेट स्थित एसबीआई ब्रांच में सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का आना शुरू हुआ। बैंक में चालान जमा करने के लिए बैंक में दो काउंटर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अतिरिक्त स्टाफ को भी चालान जमा कराने के लिए लगाया गया था। बैंक खुलने के समय दस बजे के करीब बैंकों के बाहर दो सौ से ढाई सौ लोग जुट चुके थे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक प्रत्याशियों की संख्या दोगुनी हो गई। लोनी, डासना, रजापुर, मोदीनगर, मुरादनगर से उम्मीदवार चालान जमा कराने के लिए पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए अलग-अलग काउंटर पर लाइन लगवाई गई। महिलाओं की लाइन को अलग लगाया गया था। सुबह से लाइन में लगे प्रत्याशियों का तीन से चार घंटे बाद चालान जमा करने में नंबर आया। दोपहर तक बैंक ब्रांच के बाहर कलक्ट्रेट के गेट तक लाइन लग गई। भीड़ बढ़ने के बाद ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

अन्य ब्रांच में भी लगाई प्रत्याशियों ने दौड़
कलक्ट्रेट पर भीड़ को देखते हुए प्रत्याशी एसबीआई की अन्य ब्रांच में भी चक्कर लगाते रहे। राजनगर आरडीसी ब्रांच में प्रत्याशी चालान जमा कराने पहुंचे। जहां से प्रत्याशियों को वापस कलक्ट्रेट ब्रांच में भेजा गया। इसी तरह से नवयुग मार्केट स्थित मुख्य ब्रांच में भी प्रत्याशियों की दिन भर आवाजाही लगी रही। अग्रणी बैंक प्रबंधक एसपी सिंह यादव ने बताया कि जिला कोषागार से एसबीआई की कलक्ट्रेट और मोदीनगर ब्रांच ही संबद्ध हैं। इस वजह से चुनाव के चालान इन ब्रांच में जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी खुलेंगी ब्रांच, जमा होंगे चालान
चुनाव को देखते हुए आज भी बैंक ब्रांच को खोला जाएगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने इसको लेकर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को अवकाश वाले दिन भी दोनों ब्रांच को खोला जाएगा।
लाइन में खाया खाना
घंटों लाइन में लगे प्रत्याशियों ने खाना भी अपनी जगह पर ही खाया। लाइन में अपनी जगह पर बैठकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने भोजन किया। जबकि कुछ प्रत्याशियों ने थकान होने पर अपने हेलमेट को ही सीट बना लिया और उस पर बैठ गए। लाइन लगे लोगों में हल्की नोंकझोंक भी होती दिखी।
क्या बोले प्रत्याशी
मैं गांव सुराना से आया हूं। बीडीसी के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। सुबह सात बजे से लाइन में लगने के बावजूद 12 बजे तक नंबर नहीं आया है। बैंक को अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए थी।
- संजय कुमार
मैने जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा भरा है। चालान जमा कराने के दौरान तीन घंटे से लाइन में लगा हूं। अपने परिचित और रसूख वाले लोगों को पहले नंबर दिया जा रहा है। बैंक का कार्य भी काफी धीमी गति से हो रहा है।
- आलम
वार्ड नंबर-11 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। जिला प्रशासन ने चालान जमा कराने में व्यवस्था ठीक नहीं की है। सुबह से लाइन बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ रही है। कुछ लोग आगे निकलकर अपना कार्य करा रहे हैं।

- नफीस
नाहल वार्ड-नंबर 14, 15 से बीडीसी के लिए नामांकन किया है। सुबह जल्दी उठकर बैंक ब्रांच पर चालान जमा कराने पहुंचा। साढ़े नौ बजे तक मैं गांव से यहां आया। इस दौरान लाइन में लगा। बैंक ने कम काउंटर चालान जमा करने के लिए लगाए हैं।
मो. फुरकान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed