फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

गंगनहर पटरी नए कांवड़ मार्ग का काम मार्च से पकड़ेगा रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
गंगनहर कांवड़ मार्ग फाइल फोटो। - फोटो : GHAZIABAD City
गंगनहर पटरी नए कांवड़ मार्ग का काम मार्च से पकड़ेगा रफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। गंगनहर पटरी पर नए कांवड़ मार्ग का निर्माण कार्य मार्च से शुरू हो जाएगा। 111.49 किमी लंबे नए कांवड़ मार्ग पर निर्माण कार्य, पेड़ों को काटने और स्थानांतरित करने के लिए पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और सिंचाई विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे एक माह तक चलेगा। फिर वन विभाग की मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। गंगनहर की दायीं पटरी पर नए कांवड़ मार्ग का गाजियाबाद में केवल 12.35 किमी हिस्सा पड़ता है। ऐसे में शासन ने लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ जारी कर दिए हैं।
गंगनहर की पटरी पर 111.49 किमी लंबे नए कांवड़ मार्ग के निर्माण पर 628.74 करोड़ खर्च होने हैं। गाजियाबाद से मेरठ और मुजफ्फरनगर तक गंगनहर की दायीं पटरी पर प्रस्तावित नए कांवड़ मार्ग की सड़क सात मीटर चौड़ी व दो लेन की होगी। नए कांवड़ मार्ग के निर्माण से गंगनहर पटरी पर होने वाले हादसों में कमी आने के साथ दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा। इससे लोगों को मार्ग पर जाम से भी निजात मिलेगी। दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से नए कांवड़ मार्ग का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मार्ग में सात मीटर की काली सड़क के दोनों ओर ढाई मीटर की पटरी होगी। पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण की समयसीमा 2022 के मध्य तक की तय की है। वर्तमान में गंगनहर की पटरी पर सिंगल लेन मार्ग होने से बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का प्रयोग करने से बचते हैं। इससे दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है और आए दिन जाम की समस्या रहती है। नए कांवड़ मार्ग से जाम और हादसों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक आरओबी, फ्लाईओवर और 10 पुल देंगे ट्रैफिक को रफ्तार
नए कांवड़ मार्ग में गाजियाबाद में 12.35 किमी, मेरठ में 42.30 किमी और सबसे ज्यादा 56 किमी का एरिया मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आता है। ऐसे में इस मार्ग पर यातायात को रफ्तार देने के लिए मुजफ्फरनगर में एक रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के साथ पूरे मार्ग में 10 पुलों का निर्माण किया जाएगा। नए पुलों का निर्माण सेतु निगम की ओर से किया जाएगा।
------
आम लोगों को मिलेगी राहत
नए कांवड़ मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड जाने वाले लोगों को मोदीनगर और फिर मेरठ होकर नहीं जाना होगा। इससे दिल्ली-मेरठ हाईवे के बाद आगे हाईवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। मोदीनगर और मुरादनगर में रोजाना सुबह-शाम लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात मिलेगी।

------
कोट...
गंगनहर की पटरी पर नए कांवड़ मार्ग के निर्माण से पहले वन विभाग और सिंचाई विभाग के साथ संयुक्त सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे में निर्माण के साथ पेड़ों को काटने व स्थानांतरित करने पर मंथन होगा। फिर वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण संबंधी कवायद शुरू कर दी जाएगी। -संदीप कुमार, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed