फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

बस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
बेकाबू बस ने मोदीनगर में महेन्द्रपुरी कट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को कुचला। - फोटो : GHAZIABAD City
बस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित महेंद्रपुरी कट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमित कुमार (33) को बृहस्पतिवार रात मेरठ की ओर जा रही तेज रफ्तार अनुबंधित रोडवेज बस ने कुचल दिया। लहूलुहान सिपाही को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सुनील कुमार सिंह व एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को पीछा कर दबोच लिया। गाजियाबाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
जिला शामली के कैरी गांव निवासी अमित कुमार (33) पुत्र वीरेंद्र सिंह यूपी पुलिस में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में थी। बृहस्पतिवार को वह सेकेंड शिफ्ट में मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित महेंद्रपुरी कट पर तैनात थे। रात करीब 8.30 बजे मेरठ की ओर जा रही तेज रफ्तार अनुबंधित रोडवेज बस ने अमित कुमार को कुचल दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने कुछ दूर पीछा कर बस को पकड़ लिया। गंभीर हालत में सिपाही अमित कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुनील कुमार सिंह और एसएचओ मुनेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जांच की। सीओ का कहना है कि चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पत्नी नोएडा में तैनात, 2011 बैच के सिपाही थे अमित
अमित कुमार 2011 बैच के सिपाही थे। वह 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। अमित कुमार की पत्नी भी यूपी पुलिस में है और वर्तमान में उनकी तैनाती नोएडा में है। एसएचओ का कहना है कि परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मी हो चुके हैं शहीद
माह के प्रथम सप्ताह में बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुए सड़क हादसे में पीएसी के दो जवानों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। इसके अलावा गत एक फरवरी को विजयनगर थाना क्षेत्र में बेकाबू कैंटर की टक्कर से बरौला, बुलंदशहर निवासी ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मनोज कुमार समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed