{"_id":"600b2c7c8ebc3e30960c5224","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2124775169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में सबसे कम, लोनी में सबसे अधिक टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयनगर में सबसे कम, लोनी में सबसे अधिक टीकाकरण
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और सीएमओ डॉ एनके गुप्ता
- फोटो : GHAZIABAD City
विजयनगर में सबसे कम, लोनी में सबसे अधिक टीकाकरण
गाजियाबाद। जिले में 16 जनवरी को पहली बार हुए टीकाकरण के मुकाबले दूसरे दिन काफी कम टीकाकरण हुआ। ऐसा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के टीकाकरण में सहभाग न करने के कारण हुआ। पहली बार 95 फीसदी टीकाकरण हुआ था जबकि शुक्रवार को ये 81 फीसदी पर सिमट गया। दूसरे दिन चार हजार लाभार्थियों में से 3251 ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डासना व लोनी में 90 फीसदी टीकाकरण हुआ, जबकि विजय नगर प्रथम में सिर्फ 26 फीसदी टीकाकरण हुआ। भोजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ 51 फीसदी हुआ। महिला अस्पताल में 83 फीसदी, संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में 84 फीसदी टीकाकरण हुआ। नरेंद्र मोहन में एक लाभार्थी को टीका लगने के बाद खुजली, मानव अस्पताल में एक को कंपकपी एवं महिला अस्पताल में कुछ लाभार्थियों को घबराहट की परेशानी हुई, जो 30 मिनट बाद सामान्य हो गई।
प्राइवेट में भी कहीं कम, कहीं ज्यादा हुआ टीकाकरण
प्राइवेट में यशोदा अस्पताल नेहरू नगर व कौशांबी में 98 व 97 और मैक्स वैशाली में 95 फीसदी और गायत्री अस्पताल लोहिया नगर में 95 फीसदी टीकाकरण हुआ। जबकि मानव अस्पताल, गणेश अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल एवं संतोष अस्पताल पुराना बस अड्डा पर बहुत कम टीकाकरण यानी 50 से 55 फीसदी हुआ। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन केंद्रों पर टीकाकरण कम हुआ, उन अस्पताल प्रबंधनों पर अधिकारियों ने सख्त नाराजगी जताते हुए रात में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया, इसके चलते देर रात तक फोन कर लाभार्थी बुलाए जाते रहे।
---------
इस बार जिन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या अधिक थी। उन केंद्रों पर टीकाकरण कम हुआ है। इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर कहा गया है कि आंगनबाड़ी को जागरूक किया जाए। इसके अलावा जहां पर टीकाकरण कम हुआ है, उन केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। -डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ