फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Fire fire broke out two floor factory 15 fire tenders reach on spot

Ghaziabad Fire: दो मंजिला एलईडी फैक्टरी में भीषण आग, तेज लपटों से गिरी बिल्डिंग: दमकल कर्मी घायल

Sat, 09 Sep 2023 09:43 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 09:43 PM IST
सार

लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट के पास शनिवार शाम को एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग कुछ देर बाद फैल कर नीचे ही नीचे आसपास की फैक्टरी तक पहुंच गई। आज को बुझाने में अग्निशमनकर्मी जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Ghaziabad Fire fire broke out two floor factory 15 fire tenders reach on spot
फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइड 4 में शनिवार शाम करीब 4 बजे एलईडी, वाशिंग मशीन के गोदाम में अचानक आग लग गई। दो मंजिला बिल्डिंग से आग फैल कर बराबर में प्रधानमंत्री जनऔषधि दवाइयां की फैक्टरी और एलईडी बनाने की कंपनी में पहुंच गई। 

विज्ञापन

आग तेजी से फैलने पर कर्मचारी और अन्य स्टाफ के लोग चीखते चिल्लाते हुए बाहर की तरफ दौड़े। सूचना मिलने पर वैशाली और जनपद के अन्य स्टेशन से अग्निशमन की गाड़ियां बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। रात 9:00 बजे तक आज नहीं बुझने पर बुलंदशहर और नोएडा के अलावा मेरठ से गाड़ियां मंगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रहने वाले अमरजीत सिंह की साहिबाबाद में सनटेक विज़न लिमिटेड के नाम से एलईडी, वाशिंग मशीन, होम थिअटर का गोदाम है। दो मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर गोदाम, पहली मंजिल पर सर्वर और अकाउंट का ऑफिस है जबकि दूसरे तल पर दस करोड़ से ज्यादा कीमत का माल रखा था। 

विज्ञापन

शाम करीब 4 बजे फैक्टरी में पीछे से अचानक आग लग गयी। उसकी लपटें इतनी तेज थी कि बराबर की प्रधानमंत्री जनऔषधि दवाईयों को यूपी, एमपी व अन्य राज्यों में आपूर्ति देने वाली फैक्टरी बाद बराबर की एलईडी फैक्टरी में भी पहुंच गई। 

आग की धधक से दो मंजिला सनटेक फैक्टरी भरभराकर नीचे गिर गयी। इस बीच आग बुझा रहे अग्निशमन अफसर कुंवर सिंह घायल हो गए जबकि एसीपी भास्कर वर्मा और लिंक रोड थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह बच गए। सभी लोग दौड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। रात 9:30 बजे आग बुझाने का काम चल रहा है। सीएफओ राहुल पाल ने बुलंदशहर, नोएडा, मेरठ से अग्निशमन को गाड़ियां मंगाई है। अभी तक जनपद के अलग अलग स्टेशन से 15 से ज्यादा गाड़ियां आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed