फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Elderly murdered in Tila Mor area miscreants robbed jewelery worth lakhs daughter-in-law in custody

Ghaziabad: टीला मोड़ क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या, लाखों के आभूषण लूट ले गए बदमाश, बेटे की शिकायत पर बहू हिरासत में

Fri, 15 Jul 2022 06:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Jul 2022 06:41 PM IST
सार

घटना की रात बुजुर्ग का छोटा बेटा पंकज अपनी पत्नी पारुल, भतीजे हनी, मां कृष्णा और दो बेटों के साथ राजस्थान के धार्मिक स्थल पर मुंडन कराने गए थे। देर रात में तुषार ने घटना की सूचना चाचा पंकज और बुआ-फूफा को दी।

विज्ञापन
Ghaziabad Elderly murdered in Tila Mor area miscreants robbed jewelery worth lakhs daughter-in-law in custody
मृत बुजुर्ग और घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीला मोड़ थाना क्षेत्र में पसोंडा स्थित शिव दुर्गा मंदिर के पास एक घर में बुजुर्ग की हत्या कर बदमाशों ने लाखों के आभूषण और नकदी लूट ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। देवर की शिकायत पर भाभी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसोंडा स्थित शिव दुर्गा मंदिर के पास डकैती के दौरान घर में बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। कमरे में बेड पर मुंह से खून निकलता हुआ 76 वर्षीय जसवंत शर्मा का शव सुबह मिला। बुजुर्ग के गमछे पर खून के निशान मिले। दूसरे कमरे से अलमारी का मास्टर चाबी से ताला खोलकर करीब पांच लाख की बुजुर्ग ज्वेलरी और 20000 की नकदी चोरी कर ली गई।
विज्ञापन


एक अन्य कमरे में बड़े बेटे की बहू कविता और पोता तुषार भी सो रहे थे। बदमाशों ने कविता के हाथ चुन्नी से बांध दिए। अचानक दर्द होने पर कविता ने बेटे तुषार को उठाया इसके बाद हाथ पैर बंधा होने पर घटना का पता चला। घटना की रात बुजुर्ग का छोटा बेटा पंकज अपनी पत्नी पारुल, भतीजे हनी, मां कृष्णा और दो बेटों के साथ राजस्थान के धार्मिक स्थल पर मुंडन कराने गए थे। देर रात में तुषार ने घटना की सूचना चाचा पंकज और बुआ-फूफा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के अलावा टीला मोड़ थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पंकज ने अपनी भाभी कविता पर शक जाहिर कर पुलिस को शिकायत दी है।


पुलिस का कहना है कि परिवार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस संपत्ति और आपसी विवाद को लेकर मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज का कहना है कि शिकायतकर्ता पंकज की शिकायत पर कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को अभी कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed