फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad crooks looted lawyer wife cash and jewellery by smelling drug like product

गाजियाबाद: अधिवक्ता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर 40 हजार की नकदी और गहने चोरी

Sun, 30 May 2021 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 30 May 2021 05:09 PM IST
सार

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। इसमें चोरों ने मोबाइल भी चोरी किया जब महिला को होश आया तो उसे पता चला कि उसके साथ क्या हुआ था।

विज्ञापन
Ghaziabad crooks looted lawyer wife cash and jewellery by smelling drug like product
फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने उनके गहने और मोबाइल चोरी कर लिया। इसके अलावा घर में रखे करीब 40 हजार रुपये भी ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी के दौरान परिवार के किसी भी सदस्या को जानकारी नहीं हुई। महिला के होश में आने पर चोरी के बारे में जानकारी हो सकी। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विजयनगर के अंबेडकर नगर की गली नंबर 17 में अधिवक्ताा राहुल देव परिवार के साथ रहते हैं। वह गाजियाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात उनके घर में सभी लोग सोए हुए थे। रात करीब 1 बजे छत के रास्ते से चोर घुस आए। उनकी पत्नी मीनाक्षी की पहनी हुई अंगूठी, पाजेब और कानों के टॉप्स के अलावा घर में रखे 40 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरी का परिवार के किसी भी सदस्य को पता नहीं चल सका। पत्नी को चोरों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था, जिससे ज्वेलरी उतारने के दौरान भी उनकी आंखें नहीं खुलीं। जब उनकी आंख खुलीं तो देखा की अंगूठी और कान के टॉप्स और पाजेब गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में देखा मोबाइल भी नहीं है। फिर उन्होंने अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे 40 हजार रुपये भी गायब थे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की तहरीर विजयनगर थाने में दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


चोर को थी घर की जानकारी
पुलिस का मानना है कि जिस तरह से चोर घर के अंदर प्रवेश किया। उसे सभी लोगों के बारे में जानकारी थी कि कौन कहां सोता है। उनके घर में पैसे कहां रखे होते हैं। चोर ने केवल महिला के ज्वेलरी, मोबाइल और नकदी ही चोरी की है। पुलिस का अंदेशा है कि कोई जानकार भी हो कसता है। पुलिस ने बताया कि आसपास में देखा जा रहा है कहीं सीसीटीवी कैमरे तो नहीं हैं, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed