फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Crime News landlord killed a man by hitting him with a brick

Ghaziabad: प्रेम संबंध का पता चलने पर मकान मालिक ने किराएदार की हत्या की, शराब पिलाकर ईंट से वार कर ली जान

Fri, 07 Mar 2025 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Mar 2025 02:43 PM IST
सार

पूछताछ में इबादत ने बताया कि जलाल करीब 8 माह से अपनी पत्नी समेत उनके मकान मे किराए पर रह रहा था। इस दौरान उसका मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध हो गए। जिसकी जानकारी मृतक को हो गई थी।

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News landlord killed a man by hitting him with a brick
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम के अभय खंड इलाके में जलाल की ईंट से वार कर हत्या करने वाले मकान मालिक इबादत उर्फ डब्बे को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। जलाल को इबादत और उसकी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया था। प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी इबादत से पूछताछ की गई है। पूछताछ में इबादत ने बताया कि जलाल करीब 8 माह से अपनी पत्नी समेत उनके मकान मे किराए पर रह रहा था। इस दौरान उसका मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध हो गए। जिसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। मृतक की पत्नी ने उस से बातचीत करना बंद कर दिया था। इबादत के द्वारा कुछ दिन पूर्व अपने मकान का किराया मांगा गया। 
विज्ञापन


इस दौरान जलाल ने उनके साथ अपमानजनक भाषा व इशारे का प्रयोग किया था। इसी बात को लेकर उसने जलाल को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। बुधवार को इबादत पान खिलाने के बहाने घर से ले जाकर जलाल को घटनास्थल पर बैठाकर शराब पिलाई। मौका देखकर पीछे से पत्थर से उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इबादत लोकप्रिय विहार खोडा कॉलोनी में रहता है। वह मूल निवासी ग्राम जहांगीरपुर वैसी थाना रंगरा जिला भागलपुर बिहार का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed