{"_id":"639162949f8faf41f60ee2b8","slug":"ghaziabad-crime-news-doctor-couple-tortured-minor-domestic-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचार: गाजियाबाद डॉक्टर दंपती ने नाबालिग घरेलू सहायिका को गर्म चाकू से दागा, ठंड में छत पर छुपकर बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचार: गाजियाबाद डॉक्टर दंपती ने नाबालिग घरेलू सहायिका को गर्म चाकू से दागा, ठंड में छत पर छुपकर बिताई रात
Thu, 08 Dec 2022 09:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:35 AM IST
सार
मूलरूप से बिहार की रहने वाली घरेलू सहायिका का कहना है कि डॉ. सिद्धार्थ और उनकी पत्नी डॉ. सुमा शिवानी पांच साल की आयु में उसे बिहार से ले आए थे। बिहार से पहले उसे दिल्ली लाया गया, फिर जयपुर ले जाया गया। वहां उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में रहने वाली डॉक्टर दंपती ने नाबालिग घरेलू सहायिका (13) पर अत्याचार किया। आरोप है कि काम न करने पर वह चाकू गर्म करके उसकी कमर पर दागते थे। उसके पैर पर खड़े हो जाते थे। डर की वजह से उसने एक पूरी रात फ्लैट की छत पर बिताई। घरेलू सहायिका की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने डॉ. सिद्धार्थ और डॉ. सुमा शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने फिलहाल किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है। उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार की रहने वाली घरेलू सहायिका का कहना है कि डॉ. सिद्धार्थ और उनकी पत्नी डॉ. सुमा शिवानी पांच साल की आयु में उसे बिहार से ले आए थे। बिहार से पहले उसे दिल्ली लाया गया, फिर जयपुर ले जाया गया। वहां उसके साथ मारपीट की जाने लगी। अब वह 13 साल की है। उसका आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर वह गुस्सा हो जाते थे और चाकू गर्म कर उसकी पीठ पर लगाकर सजा देते थे। सुमा शिवानी उसे बेलन से पीटती थी। घर का सारा काम करने के बावजूद छोटी सी गलती पर उसे खाना देना बंद कर देते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि डॉक्टर उसके पैरों पर खड़े होकर उसे उठाते थे और दर्द होने पर चिल्लाती थी पिटाई करते थे। फिलहाल वह राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में रह रही थी। पांच दिसंबर को वह उनकी बेटी के साथ बालकनी में खड़ी थी और सुमा शिवानी बेटे को स्कूल लेने के लिए गई थीं। उन्होंने उसे कोई काम नहीं बताया था, लेकिन स्कूल से लौटने पर नाराज हो गई और कहा कि तूने काम नहीं किया है। इस पर वह डर गई और छत पर जाकर छुप गई। पूरी रात ठंड में उसने छत पर ही बिताई। सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग की मदद से उसने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि आरोपी डॉक्टर आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और दिल्ली में नौकरी करते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन