फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad couple died in bathroom due to gas geyser after playing holi during bathing

होली पर मौत का मातम: रंग खेलकर नहाने गए पति-पत्नी, एक घंटे तक नहीं निकले बाहर और...

Thu, 09 Mar 2023 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Mar 2023 10:37 AM IST
सार

होली के त्योहार पर परिवार में हुई मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जिससे खुशियों का पर्व होली गम में बदल गया। शहर की अग्रसेन मार्केट स्थित कॉलोनी में दीपक गोयल परिवार सहित रहते हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad couple died in bathroom due to gas geyser after playing holi during bathing
मुरादनगर में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक घर के लिए होली त्योहार मौत के मातम में बदल गया। यहां एक दंपती की नहाते वक्त दम घुटने मौत की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, होली के दिन यानी बुधवार को मुरादनगर की अग्रसेन मार्केट स्थित मकान में नहाते समय अचानक गैस बन जाने के कारण पति-पत्नी दोनों बेहोश हो गए। उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर परिवार में हुई मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जिससे खुशियों का पर्व होली गम में बदल गया। शहर की अग्रसेन मार्केट स्थित कॉलोनी में दीपक गोयल परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली का त्योहार मना कर वह बाथरूम में नहाने चले गए थे। इसी दौरान ज्यादा गैस बनने के कारण दीपक गोयल और उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन दोनों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed