फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad coronavirus update 3 January 135 cases in last 24 hours read detail

गाजियाबाद में कोरोना बरपा रहा कहर: एक दिन में मिले 135 मरीज मिले, जिले में सक्रिय मरीज 392 हुए

Mon, 03 Jan 2022 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Jan 2022 01:33 PM IST
सार

लगातार 50 से अधिक मामले आने के चलते गाजियाबाद में कोरोना की पॉजिटिविटी दर ढाई प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन
Ghaziabad coronavirus update 3 January 135 cases in last 24 hours read detail
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले कहर बरपा रहे हैं। बीते 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब गाजियाबाद में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 392 हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में नौ कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। अगल-अलग अस्पतालों में सात मरीज भर्ती हैं। संक्रमण दर बढ़कर 2.72 फीसदी पहुंच गई है। सबसे अधिक ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सोमवार को 85 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक भी संक्रमित
गाजियाबाद के वरिष्ठ चिकित्सक एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ पीएन अरोड़ा  कोरोनावायरस से संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोंन से घबराने की नहीं सजग रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने जनता के नाम संदेश देते हुए कहा कि मैं कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हो गया हूं, लेकिन मेरे अनुभव के अनुसार इस समय चल रहे कोरोनावायरस के वेरिएंट ओमीक्रोन से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह डेल्टा वेरिएंट से कम घातक है। इसमें सजग रहने की मुख्य आवश्यकता है क्योंकि यह डेल्टा वैरीअंट की तुलना में बहुत तेजी से फैलता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed