{"_id":"5edf7c3f6584b0592916247d","slug":"ghaziabad-corona-test-report-of-a-man-came-positive-after-death-family-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : व्यक्ति की मौत के दूसरे दिन कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, परिवार क्वारंटीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : व्यक्ति की मौत के दूसरे दिन कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, परिवार क्वारंटीन
Tue, 09 Jun 2020 05:40 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
लोनी के चमन विहार कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के दूसरे दिन कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटव आई। मृतक के शव का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में किया गया था। सांस लेने में परेशानी होने पर मरीजो को दिल्ली में भर्ती कराया गया था। सोमवार को मरीज की कोरोन जंच रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद मृतक के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला की मौत
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से एक और महिला की मौत हो गई। अर्थला निवासी 45 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने पर कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कोरोना की जांच में पुष्टि हुई थी। देर रात महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की सूचना मिली है अभी रिपोर्ट नही आई है। अब तक जिले में कोरोना वायरस से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन