{"_id":"61d73fda3b3e4b75297401dc","slug":"ghaziabad-corona-ghaziabad-news-gbd232302227","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार वोट डालेंगे 30273 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार वोट डालेंगे 30273 युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार वोट डालेंगे 30273 युवा
गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में जिले के 30273 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके इन मतदाताओं को एक माह तक चले विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इनमें इनमें सबसे ज्यादा 10150 वोटर साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं। वोट का अधिकार हासिल कर चुके इन युवाओं को जल्द ही वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ धौलाना के आंशिक क्षेत्र में भी मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया था। इस दौरान जिले में 4.12 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। अभियान के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 30273 युवा मतदाताओं को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। यह पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में महिला वोटरों की संख्या भी करीब दो लाख बढ़ गई है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 2899484 हो गई है।