फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Conspiracy hatched to show himself dead to escape punishment, killed the laborer

गाजियाबाद: सजा से बचने के लिए खुद को मृत दिखाने की रची साजिश, कर दी मजदूर की हत्या

Sat, 11 Dec 2021 01:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी योगेंद्र सागर, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, गाजियाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Dec 2021 01:08 PM IST
सार

बेटी की हत्या में दिल्ली के करावल नगर निवासी परचून दुकानदार को होने वाली थी सजा, पत्नी भी षड्यंत्र में थी शामिल। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में खाली प्लाट में शव फैंक जला दिया था चेहरा, जेब रख दिया अपना आधार कार्ड। 

विज्ञापन
Ghaziabad: Conspiracy hatched to show himself dead to escape punishment, killed the laborer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करावल नगर पूर्वोत्तर दिल्ली के शिव विहार निवासी सुदेश कुमार ने जेल और सजा से बचने के लिए खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। इसके लिए उसने 18 नवंबर को लेबर चौक पर जाकर अपनी कद-काठी के मजदूर दोमन रविदास निवासी जिला गया, बिहार को देखा और काम के लिए घर ले आया। उसी दिन सुदेश ने अपने कपड़े उसे पहनने के लिए दे दिए। 19 नवंबर को काम कराकर शाम को घर पर पार्टी की। मजदूर को शराब पिलाकर सुदेश ने पत्नी अनुपमा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रात में शव को साइकिल पर लादकर लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के इंदिरापुरी में खाली प्लॉट में ले गया और चेहरा जला दिया। खुद की मौत दिखाने के लिए सुदेश ने मजदूर की जेब में अपना आधार कार्ड रख दिया। सुबह शव मिलने पर पुलिस आधार कार्ड के जरिये सुदेश के घर पहुंची। पत्नी अनुपमा ने मोर्चरी जाकर मृतक की शिनाख्त अपने पति के रूप में की और अंतिम संस्कार भी कर दिया।

विज्ञापन

बेटी की हत्या में होने वाली थी सजा, उसी से बचने को रची साजिश
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मार्च 2018 में सुदेश ने अपनी 13 वर्षिय बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद ही करावल नगर थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। बाद में खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस ने सुदेश को गिरफ्तार कर मंडौली जेल भेजा था। कोरोना काल मे 21 मई को वह पैरोल पर आया था। वर्तमान में इसी हत्या में सुदेश को जेल होने वाली थी। उसी से बचने के लिए उसने खुद को मृतक दिखाने की साजिश रची।

मजदूर के बेटे ने दिल्ली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
मजदूर दोमन रविदास के लापता होने के बाद उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी थी। जिसके बाद मजदूर के बेटे ने थाना करावल नगर दिल्ली में आकर घटना के 3 दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कपड़ों पर फोटो के आधार पर वैज्ञानिक मजदूर की शिनाख्त कर लो एसपी ग्रामीण का कहना है कि हत्यारोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चारपाई का पाया, शव ले जाने में इस्तेमाल की गई साइकिल और मृतक का आधार कार्ड बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed