फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad CM Yogi Election Rally Chief Minister attacked on SP and Congress

CM Yogi In Ghaziabad: सीएम योगी बोले- सपा को आप जितना दूर रखेंगे, उतना ही आपका कल्याण होगा

Fri, 08 Nov 2024 06:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Nov 2024 06:00 PM IST
सार

Ghaziabad CM Yogi Election Rally News: पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपको सिर्फ चुनाव नहीं जिताना है, बल्कि रिकॉर्ड वोटों से जिताना है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा आपकी सुरक्षा में सेंध लगाती है।

विज्ञापन
Ghaziabad CM Yogi Election Rally Chief Minister attacked on SP and Congress
बैठक को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : X @myogiadityanath

विस्तार

विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में शुक्रवार की शाम पन्ना प्रमुखों को जीत का मंत्र देने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, समाजवादी पार्टी को वोट देना तो दूर नाम लेना भी महापाप है। सपाइयों से जितनी दूर रहेंगे, उतना ही आपका कल्याण होगा। ये लोग बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं, किसानों के चेहरे की खुशहाली छीनते हैं, युवाओं के भविष्य पर ग्रहण लगाते हैं और जनआस्था से खिलवाड़ करते हैं।




नेहरूनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में में योगी ने कहा, अगर चांद नहीं दिखता तो ईद की तिथि बदल जाती है, इसी के साथ ईद की छुट्टी की तारीख बदल जाती है। इस पर कभी कोई विरोध नहीं करता लेकिन चुनाव आयोग ने हिंदू आस्था के पर्व गंगा स्नान की वजह से उप चुनाव की तारीख बदली तो एकतरफ जहां जनता ने खुशी मनाई, वहीं दूसरी तरफ सपा ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन

कहा कि सपा के शासन में न बहन-बेटियां सुरक्षित थीं और न व्यापारी। किसी भी जनपद का जो सबसे बड़ा गुंडा, माफिया और दंगाई होगा, उसका सपा से संबंध जरूर होगा। अयोध्या में सपा के नेता ने पिछड़े वर्ग की बेटी से दुष्कर्म किया तो कन्नौज में सपा नेता ने गरीब बेटी पर अत्याचार किया। दलित उत्पीड़न की सबसे ज्यादा घटनाएं सपा की सरकार में हुईं। सपा ने दलित महापुरुषों का अपमान किया।

उन्होंने कहा, आज बहन-बेटियां सुरक्षित हैं और व्यापारी भी। अगर कोई बदमाश अपहरण कर फिरौती वसूलने की सोच रहा है तो समझो कि वह यमराज के घर पर दस्तक दे रहा है। डबल इंजन की सरकार ने यूपी को विरासत और विकास का संगम बनाया है लेकिन 2017 से पहले यूपी के लोगों के साथ पहचान का संकट था। चाहे कितना ही सम्मानित व्यक्ति हो, प्रदेश से बाहर जाता था तो लोग शक की नजर से देखते थे। आज यूपी के किसी व्यक्ति को देखकर बाहर के लोगों के चेहरे पर खुशी झलकती है।

एम्स के सेटेलाइट सेंटर का काम आगे बढ़ा
योगी ने कहा कि गाजियाबाद में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनाने का काम आगे बढ़ चुका है। इससे पूरे पश्चिम यूपी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी। गाजियाबाद में प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर काॅरिडोर का निर्माण भी जल्द होगा।

500 वर्ष की समस्या का समाधान किया
योगी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कराकर 500 साल से चली आ रही समस्या का समाधान किया। मंदिर के लिए आंदोलन में शामिल लोग सोचते थे कि शायद इस जन्म में प्रभु का यह काम नहीं हो पाएगा लेकिन यह हुआ। अयोध्या के दीपोत्सव से हर अयोध्यावासी जुड़ा है।

विज्ञापन

पहले रोड शो का तय हुआ था कार्यक्रम, जानें अब कब होगा रोड शो
पहले सीएम का कार्यक्रम रोड शो का तय हुआ था। यह विजयनगर क्षेत्र में किया जाना था। उप चुनाव के लिहाज से विजयनगर बेहद अहम है। यह लाइनपार का इलाका है और आधे से ज्यादा वोटर इसी क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन रोड शो का कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि रोड शो मतदान की तारीख 20 नवंबर नजदीक आने पर होगा। पहले तारीख 13 नवंबर थी, इसलिए आठ को रोड शो रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed