फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad class 9 student injured with electric current in his home balcony admitted in gtb hospital

गाजियाबाद: बालकनी में उतरा करंट, नौवीं का छात्र झुलसा, जीटीबी में चल रहा इलाज

Thu, 30 Sep 2021 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Sep 2021 05:21 PM IST
सार

आर्यन बालकनी में पहुंचा और जैसे ही जाल में बनाई खिड़की पर हाथ रखा तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसके कपड़े में आग लग गई। आर्यन के छोटे भाई ने शोर मचाया। जबकि नरेंद्र और चित्रा ऊपर पहुंचे वह झुलसकर बेसुध होकर नीचे गिरा हुआ था।

विज्ञापन
ghaziabad class 9 student injured with electric current in his home balcony admitted in gtb hospital
जीटीबी अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन एक्सटेंशन के एक बिल्डर फ्लैट की बालकनी में लगे जाल की खिड़की में करंट की चपेट में आकर नौवीं कक्षा का छात्र झुलस गया। छात्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालकनी के पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से करंट उतरने से हादसा हुआ। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में प्लॉट संख्या 573 में बिल्डर फ्लैट बने हैं। यहां एफ-2 में एक महिला चित्रा सिंह अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। बड़ा बेटा आर्यन (15) नौवीं कक्षा का छात्र है। चित्रा के भाई नरेंद्र भाटी ने बताया कि सुबह के समय पानी आने के दौरान उनकी बहन कपड़े धो रही थीं। इसके बाद वह नीचे वाले फ्लैट में भाभी के पास चली गईं। जबकि आर्यन स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। तभी तेज धमका हुआ।
विज्ञापन


आर्यन बालकनी में पहुंचा और जैसे ही जाल में बनाई खिड़की पर हाथ रखा तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसके कपड़े में आग लग गई। आर्यन के छोटे भाई ने शोर मचाया। जबकि नरेंद्र और चित्रा ऊपर पहुंचे वह झुलसकर बेसुध होकर नीचे गिरा हुआ था। परिजन आर्यन को पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन से पेट के बीच शरीर का हिस्सा झुलसा
नरेंद्र ने बताया कि टीशर्ट में आग लगने के दौरान गर्दन से पेट के बीच शरीर का हिस्सा अधिक झुलसा है। बाया हाथ भी पूरी तरह से झुलस गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। वह परिजनों से बातचीत कर रहा है। घटना के बाद से मां चित्रा सदमे में हैं। पति की मौत के बाद से बच्चों का ही सहारा है। मामा नरेंद्र का कहना है कि अभी किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है। 

पौधे की टहनी लाइन में छूने से हुआ हादसा
शालीमार गार्डन सब स्टेशन के एसडीओ विजयपाल सैनी का कहना है कि फ्लैट की बालकनी के बगल से 11 हजार की लाइन जा रही है। बालकनी में रखे पौधे की टहनी लाइन पर टच होने से हादसा हुआ है। मौके पर टीम के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। पेड़ पौधे बिजली के तार से छू रहे थे। विद्युत आपूर्ति रोककर पौधों को हटा दिया गया है। अन्य लोगों से भी अपील की गई है कि पेड़ पौधों व कपड़ों को बिजली की तारों से दूर रखें। 


बिल्डिंग से सटे हैं बिजली के तार
स्थानीय लोगों का आरोप है कि छज्जा बढ़ाकर अवैध तरीके से इलाके में बिल्डिंगों का निर्माण कराया जाता है। इससे जगह-जगह बिजली के तारों से सटाकर इमारतें बनाई हुई हैं। बुधवार सुबह हुए हादसे के बाद से अपार्टमेंट के लोगों में बिल्डर के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि वह बिल्डर के खिलाफ थाने में शिकायत देंगे। लोगों का कहना है कि अवैध निर्माण रोककर संबंधित विभाग को बिजली की लाइनों से दो से तीन मीटर दूरी बनाकर निर्माण कराने के आदेश जारी करने चाहिए। इससे भविष्य में इस तरह के हादसे न हो। उधर, एसएचओ साहिबाबाद नागेंद्र चौबे का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed