फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Circle Rate Hike Buying property in Ghaziabad becomes expensive

Ghaziabad Property Rate: सबसे महंगी जमीन कौशांबी की, इंदिरापुरम-वैशाली में भी बढ़ा रेट; यहां जानें नई दरें

Thu, 12 Sep 2024 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:06 AM IST
सार

गाजियाबाद में जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। कृषि भूमि के सर्किल रेट 10 फीसदी बढ़ाए गए हैं। आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य सभी मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट के रेट में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ सर्कल रेट लागू कर दिया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad Circle Rate Hike Buying property in Ghaziabad becomes expensive
Ghaziabad Circle Rate Hike - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने से ज्यादा समय से चल रही प्रशासनिक माथापच्ची के बाद बुधवार की सुबह नए डीएम सर्किल रेट जारी कर दिए गए। इसी के साथ गाजियाबाद में पहले से महंगी संपत्ति की कीमत और बढ़ गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं। इसके बाद बैनामे नई दरों पर ही हुए।

विज्ञापन


कृषि भूमि के सर्किल रेट 10 फीसदी बढ़ाए गए हैं। आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य सभी मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट के रेट में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि दर में वेब सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी को अपवाद कहा जा सकता है। यहां 20 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, प्रस्ताव इससे भी ज्यादा का किया गया था लेकिन आपत्ति आने पर कुछ राहत दे दी गई। इसके विपरीत कई इलाकों में कृषि भूमि की दरें प्रस्ताव के मुकाबले दोगुना करने के बाद लागू की गई हैं। यहां प्रस्ताव पांच फीसदी का था, जबकि जारी की गई दरों में 10 फीसदी कर दिया गया है। इन गांवों में जगजीवनपुर, नूरपुर और मोरटा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन होम्स, वेव और आदित्य सिटी को राहत
अर्बन होम्स, वेब सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में आवासीय भूखंड की दरें 17,300 से बढ़ाकर 50,000 प्रति वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव था। इसमें राहत दी गई है। लागू की गईं दरों में वेव सिटी में 50,000 40,000 कर दिया गया है। आदित्य वर्ल्ड सिटी और अर्बन होम्स को 35,000 कर दिया गया है।

नगरीय क्षेत्र में आए तीन गांव
सर्किल रेट के प्रस्ताव में वेव सिटी के तहत आने वाले तीन गांव बयाना, काजीपुरा और नायफल को अर्धनगरीय क्षेत्र में रखा गया था। तीनों गांवों के किसानों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। एआईजी स्टांप ने बताया कि आपत्तियों के बाद बुधवार को तीनों गांवों को नगरीय क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है।

सबसे महंगी जमीन कौशांबी की
नई दरें आने पर भी शहर में सबसे महंगी आवासीय जमीन कौशांबी की ही है। पिछले 10 साल से कौशांबी ही शहर का सबसे महंगा इलाका बना हुआ है। यहां एक वर्ग मीटर जमीन 97 हजार से एक लाख तीन हजार रुपये तक की है। यह अकेला क्षेत्र है जहां जमीन की कीमत एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर से ज्यादा है।

बैनामे के लिए ज्यादा देनी होगी स्टांप ड्यूटी
नए सर्किल रेट लागू हो जाने से न केवल संपत्ति महंगी हो जाएगी बल्कि बैनामा कराने में ज्यादा खर्च भी आएगा। महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी छह फीसदी और पुरुषों के लिए सात फीसदी है। इसका अर्थ यह है कि अगर पुरुष 20 लाख की संपत्ति खरीदता है तो स्टांप ड्यूटी में 1.40 लाख रुपये देने होंगे। महिला को 1.30 लाख रुपये देने होंगे। महिलाओं को 10 लाख तक की संपत्ति पर एक फीसदी की छूट है।

प्रस्तावित सर्किल रेट पर 24 अगस्त आपत्तियां मांगी गई थीं। निस्तारण के बाद नए रेट जारी कर दिए गए। इनको स्टाम्प एवं निबंधन विभाग और एनआईसी की बेवसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी

अचानक दरें बढ़ाने का वकीलों ने किया विरोध
नए सर्किल रेट तत्काल लागू किए जाने के फैसले का वकीलों ने विरोध किया। इसके लिए उन्होंने तहसील में एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय भी बंद रखा गया। तहसील बार एसोसिएशन के सचिव अरुण चौधरी ने बताया कि नए सर्किल रेट अचानक लागू होने की सूचना से लोग हैरान रह गए। पहले ऐसा नहीं होता था। नई दरें एक दिन पहले जारी की जाती थीं। अगले दिन से लागू किया जाता था। हालांकि, हंगामा प्रदर्शन शांत होने के बाद सामान्य गति से बैनामे हुए। रजिस्ट्री दफ्तर को देर शाम तक खोला गया।

सड़क की चौड़ाई के अनुसार सर्किल रेट

स्थान  30 फीट से अधिक  60 फीट से अधिक
कौशांबी  97,000  1,03,000
वसुंधरा सेक्टर-19 76,000  80,000
नीतिखंड 90,000  95,000
शक्तिखंड 90,000  95,000
ज्ञानखंड 90,000  95,000
वैशाली सेक्टर- एक से पांच 92,000 97,000
सूर्यनगर 92,000  97,000
चंद्रनगर 92,000 97,000
कमला नेहरूनगर 20,000 23,000
कर्पुरीपुरम 41,000 45,000
कुशलिया (डासना)  7500 8800
गोविंदपुरम 46,000 50000
कालकागढ़ी 29000 31000
अर्थला औद्योगिक 17000 19000
अटौर 7500 8800
नूरनगर 23000 26000
मालीवाड़ा 33000 35000
मोहननगर 34000 36000
मोरटी 10400 11500
मोरटा 15500 18000
नंदग्राम 30000 46000
मरियमनगर 30000 32000
पटेलनगर 48000  58000
शास्त्रीनगर 57000 60000
हरसांव 21000 22000
रजापुर 20000 1000
पांडवनगर 24000  26000
विजयनगर 35000 37000
क्रासिंग रिपब्लिक 29000 31000
पंचवटी कॉलोनी 50600 52900
राजेंद्र नगर अपार्टमेंट 50000 55000
आर्यनगर  48000 52000
राजनगर एक्स अपार्टमेंट 35000 38000
वृंदावन ग्रीन्स 52000 62000
पार्श्वनाथ अपार्टमेंट 61000 70000
रजनीगंंधा अपार्टमेंट 61000 70000
राकेश मार्ग कॉलोनी 56600 58000
बजरिया 48300 51000
विवेकानंदनगर 42800 47000
बम्हैटा 22000  24300
कैलाभट्ठा 20000 21000
अगरौला  11,000 12,000
अनूप विहार 14,000 15,000
अपर कोट 18,000 19,000
अमन विहार 15,000 16,000

 

भूमि की दरें
क्षेत्र नई दरें
नेहरूनगर 55000
शालीमार गार्डन 40000
कविनगर 62000
कविनगर (आई, एम ब्लॉक) 62000
गोविंदपुरम 43000
नूरनगर सिहानी 28000
लोहियानगर 46000
स्वर्णजयंतीपुरम 35000
शताब्दीपुरम 20000
मोरटा 32000
आरकेपुरम 49700
मॉडल टाउन 59400
पंचवटी 43000
गांधीनगर 58200
राजनगर (सेक्टर13, 14)  7000
(दरें रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed