{"_id":"61f62d1113b077681b3bd390","slug":"ghaziabad-case-on-sp-leaders-including-dhaulana-mla-for-violating-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर धौलाना विधायक समेत कई सपा नेताओं पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर धौलाना विधायक समेत कई सपा नेताओं पर केस
Sun, 30 Jan 2022 11:48 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:48 AM IST
सार
मसूरी के वेदांता फार्म हाउस में सपा और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्षों की प्रेस वार्ता में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेस वार्ता में धौलाना विधायक असलम चौधरी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
असलम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी की संयुक्त प्रेस वार्ता के आयोजकों द्वारा आचार संहिता और कोविड का उल्लंघन करने के मामले में धौलाना विधायक समेत सपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और महानगर उपाध्यक्ष पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मसूरी के वेदांता फार्म हाउस में सपा और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्षों की प्रेस वार्ता में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेस वार्ता में धौलाना विधायक असलम चौधरी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष हिमांशु पाराशर और धौलाना विधायक असलम चौधरी के खिलाफ आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि उन्होंने प्रेस वार्ता में केवल 10 लोगों को आमंत्रित किया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की लोकप्रियता के चलते आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। हम चुनाव प्रचार में आदर्श आचार संहिता का पूरा पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन