फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad By Election Result BJP s Sanjeev Sharma won record votes

Ghaziabad Election Result: रिकॉर्ड मतों जीते BJP के संजीव शर्मा; बताया पहले तीन महीने में कौन से करेंगे काम

Sat, 23 Nov 2024 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Nov 2024 10:46 PM IST
सार

संजीव शर्मा का कहना है कि पहले तीन महीने में वह दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के निर्माण को लेकर काम करेंगे, इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
Ghaziabad By Election Result BJP s Sanjeev Sharma won record votes
भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा जीते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते संजीव शर्मा ने कहा यह जीत जनता जनार्दन की है। भाजपा की सबका साथ सबका विकास नीति का नतीजा है जो आज परिणाम आया है। जनता जान चुकी है कि भाजपा में ही सबका हित सुरक्षित है। दूसरे दलों की जातिवादी राजनीति को जनता ने नकार दिया है। राष्ट्रवादी और विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ रही भाजपा के साथ जनता आ चुकी है। 1,53,747 मतों में 96,550 वोट देकर जनता ने यह साबित कर दिया है। उन्होंने जीत का श्रेय जनता, कार्यकर्ताओं और संगठन के शीर्ष नेतृत्व को दिया है।

विज्ञापन

पहले तीन महीने में प्राथमिकताएं
संजीव शर्मा का कहना है कि पहले तीन महीने में वह दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के निर्माण को लेकर काम करेंगे, इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करेंगे। प्रताप विहार में घर-घर गंगाजल के लिए प्राथमिकता से काम करेंगे। दो साल के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें पूरा कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed