फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad By Election Five papers canceled now 14 candidates will contest elections

Ghaziabad By Election: पांच पर्चे निरस्त, अब ये प्रत्याशी मैदान में; एक का पर्चा उम्र कम होने की वजह से निरस्त

Mon, 28 Oct 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Oct 2024 11:11 PM IST
सार

उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी सत्यम की उम्र 23 साल है। उन्होंने एफिडेविट में 25 साल उम्र बताई थी।

विज्ञापन
Ghaziabad By Election Five papers canceled now 14 candidates will contest elections
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में हुए नामांकन में से पांच उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हो गया है। अब 19 में से 14 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 30 अक्तूबर तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो जाएंगे। इसी दिन प्रत्याशियों को सिंबल भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद सोमवार को वीके अग्रवाल, कुलभूषण त्यागी, सोम प्रताप गहलोत, वीरेंद्र कुमार और सत्यम शर्मा का नामांकन खारिज हो गया है। उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी सत्यम की उम्र 23 साल है। उन्होंने एफिडेविट में 25 साल उम्र बताई थी जबकि उनके द्वारा जमा किए दस्तावेजों की जांच में उनकी उम्र 23 साल कुछ महीने निकली है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की 25 साल की उम्र होना अनिवार्य है है इसलिए उनका पर्चा निरस्त किया गया है। इसके अलावा अन्य चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में त्रुटियां पाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह बचे हैं मैदान में
भाजपा : संजीव शर्मा
सपा : सिंहराज जाटव

बसपा : पीएन गर्ग
एआईएमआईएम : रवि गौतम

विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी : सत्यपाल चौधरी
हिंदुस्थान निर्माण दल : पूनम चौधरी

राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) : धर्मेंद्र सिंह
सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी : पवन

राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी : गयादीन अहिरवाल
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी : रवि कुमार पांचाल

निर्दलीय प्रत्याशी

  • विनय कुमार शर्मा
  • मिथुन जायसवाल
  • रूपेश चंद्र
  • शमशेर राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed