{"_id":"60177207a8deab1c9a03c733","slug":"ghaziabad-air-most-polluted-in-country-on-31-january-2021-delhi-air-better-than-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद, दिल्ली की हवा एनसीआर से बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद, दिल्ली की हवा एनसीआर से बेहतर
Mon, 01 Feb 2021 08:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद रविवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 394 दर्ज हुआ। जिले का एक्यूआई रेड जोन में है। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो लोनी जिले में सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से चार गुना अधिक तक पहुंच गया। यहां पर एक्यूआई 412 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
यहां पर पीएम 10 का स्तर 395 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 412 दर्ज हुआ। वहीं, संजय नगर का एक्यूआई 377 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 346 और 377 रहा। इंदिरापुरम और वसुंधरा का एक्यूआई का डाटा दर्ज नहीं हुआ। वहीं आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद और मुरादाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहर रहे। यहां पर एक्यूआई 394 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा हुई साफ
दिल्ली की हवा में रविवार को एनसीआर से बेहतर दर्ज की गई। आशंका जताई जा रही है कि अगले तीन दिन में दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 289 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, गाजियाबाद में 394 सूचकांक के साथ सबसे दमघोंटू हवा दर्ज की गई। सफर के अनुसार, अगले 48 घंटों में हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में पहुंच सकता है। वहीं, तीन फरवरी को इसके गंभीर श्रेणी में भी पहुंचने की आशंका है। पिछले 24 घंटों में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्वों पीएम10 का स्तर 300 और पीएम 2.5 का स्तर 160 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली 289
फरीदाबाद 311
गाजियाबाद 394
ग्रेटर नोएडा 352
गुरुग्राम 303
नोएडा 332
हवा की रफ्तार हुई धीमी, फरीदाबाद में बढ़ने लगा प्रदूषण
प्रदूषण का स्तर लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से 300 से ऊपर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 311 दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार गुना अधिक है।
पिछले कई दिनों से फरीदाबाद के प्रदूषण स्तर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। इस सप्ताह की शुरुआत में हवा काफी साफ हो गई थी। सप्ताह अंत आते-आते हवा फिर से खराब हो रही है। पिछले चार दिनों से 300 के आसपास बना हुआ है। रविवार को यह 311 दर्ज किया गया है, जो शनिवार की तुलना में 33 अंक अधिक है।
शनिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया था। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र में हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 204 दर्ज किया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषित कण एक जगह एकत्र हो गए। इससे एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है।