{"_id":"639836f903bfc36e6160c0ad","slug":"ghaziabad-accident-mother-daughter-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 13 Dec 2022 02:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Dec 2022 02:02 PM IST
सार
मृतकों की पहचान समा परवीन (38) पत्नी वहाब, उनकी पांच वर्षीय बेटी मायरा के रूप में हुई है। वहाब और उनकी कशिश(12) और आल्या (9) घायल हो गए। उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दंपती और तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में समा परवीन (38) और उनकी बेटी मायरा (5) की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे वहाब (42) और उनकी बेटी कशिश (12) व आल्या (9) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
वहाब बुलंदशहर के कमालपुर के रहने वाले हैं, जो गांव में ही हकीम हैं। वह साहिबाबाद शहीद नगर में सोमवार को पत्नी समा परवीन और बच्चों के साथ ससुराल आए थे। मंगलवार सुबह बाइक से वह वापस गांव लौट रहे थे। लालकुआं क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में समा परवीन और मायरा बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरी और ट्रक की चपेट में आ गइंर्। वहीं वहाब, कशिश और आल्या साइड में गिरे जिनके मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही शहीद नगर और बुलंदशहर से वहाब और समा परवीन के परिजन एमएमजी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
वहाब और परवीन के दो बच्चे घर पर थे
वहाब और परवीन के पांच बच्चे हैं। इनमें से वह तीन बेटियों को साथ लेकर आए थे जबकि एक बेटा मोहम्मद कैफ और बेटी महजबीन को गांव में ही छोड़कर आए थे।