{"_id":"61c44772b007f537b3630444","slug":"ghaziabad-a-middle-aged-man-who-fell-from-an-auto-overturned-uncontrollably-was-crushed-to-death-by-a-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो से गिरे अधेड़ को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो से गिरे अधेड़ को कार ने कुचला, मौत
Thu, 23 Dec 2021 03:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:25 PM IST
सार
गुरुवार सुबह ऑटो मेरठ रोड की तरफ से जल निगम चौकी की तरफ जा रहा था। ऑटो में चालक के अलावा उसके नोएडा निवासी रिश्तेदार भगवान शर्मा (55) थे। सिद्धार्थ विहार फ्लाईओवर पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था।
विज्ञापन
हाईवे पर पटला पड़ा ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थ फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह ऑटो मेरठ रोड की तरफ से जल निगम चौकी की तरफ जा रहा था। ऑटो में चालक के अलावा उसके नोएडा निवासी रिश्तेदार भगवान शर्मा (55) थे। सिद्धार्थ विहार फ्लाईओवर पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों सवार घायल हो गए, वहीं भगवान शर्मा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने कुचल दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां भगवान शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। ऑटो चालक का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन