{"_id":"6ab2da568fb5d39d780d3686","slug":"gen-z-and-gen-alpha-staged-a-protest-in-ghaziabad-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-983698-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जेन जी और अल्फा ने किया गाजियाबाद में आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जेन जी और अल्फा ने किया गाजियाबाद में आंदोलन
विज्ञापन
भोपुरा कुटी में सड़क पर हुए जलभराव से गुजरती छात्राएं। संवाद
साहिबाबाद। दिल्ली, फतेहपुर और हमीरपुर के बाद अब जेन-जी और जेन-जी अल्फा का आंदोलन गाजियाबाद तक पहुंच गया है। यहां पर भी छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर सड़क बनवाने के लिए कीचड़ भरे रास्ते पर उतर गईं। छात्रों का आरोप है कि घर से स्कूल जाने वाले मार्ग पर गड्ढे हैं और उनमें सीवर का गंदा पानी जमा है। इसी से होकर प्रतिदिन उनको स्कूल जाना पड़ता है। गंदगी से गुजरने के कारण कई छात्राएं बीमार तक हो चुकी हैं।
भोपुरा के शहीद विजय सिंह पथिक नगर निगम स्कूल की छात्राओं का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। वें स्कूल के बैग और हाथों में जूते लेकर गंदगी से भरे रास्ते पर खड़ी हो गई और करीब आधा घंटे तक अपना विरोध जताया। हालांकि इस आंदोलन में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने बैनर लेकर आओ फिर एक बदलाव कराएं, स्कूल का रास्ता नया बनवाएं आदि नारे तख्तियों पर लिखकर सड़क पर उनके पीछे रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से सड़क बनाने की मांग की। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि स्कूल का एक ही रास्ता है। यह सड़क तीन साल से टूटी हुई है और नालियों का पानी रोड पर बहता है। गंदे पानी से होकर प्रतिदिन गांव की बेटियां स्कूल जाती हैं। कई बार बच्चे पानी में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं, छात्रा प्रीति ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कहती है, लेकिन घर से स्कूल का रास्ता भी तो सुगम होना चाहिए।
-- --
डीएम से लेकर नगर तक की जा चुकी है शिकायत
प्रदर्शनकारी छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि टूटी हुई सड़क को ठीक कराने के लिए तीन वर्ष से प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की गई, लेकिन हर जगह केवल आश्वासन ही मिला। इस बीच सड़क और जर्जर होती गई, हल्की बारिश में भी सड़क पर जल भराव होता है जो कई दिनों तक बना रहता है। ज्यादा बरसात के अगले दिन तो बच्चे स्कूल जा ही नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
-- --
क्या बोले अधिकारी
जर्जर सड़क की जानकारी स्थानीय पार्षद की ओर से कभी नहीं दी गई है, मीडिया के माध्यम से छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी मिली है। इस संबंध में टीम भेज कर पार्षद और स्थानीय लोगों से बात करके उचित कार्रवाई की जाएगी।-- - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता,नगर निगम
क्या बोले पार्षद
सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव केबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को दिया गया है, इन्हीं कुछ दिनों में सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया है।-- ओमपाल सिंह, स्थानीय पार्षद
-- -- -- -- -
छात्राओं की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसमें नगर आयुक्त को जल्द कार्य पूरा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इस पर वह खुद भी टीम भेजकर जांच जाएंगे। समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
रविंद्र मांदड़, जिलाधिकारी
विज्ञापन
भोपुरा के शहीद विजय सिंह पथिक नगर निगम स्कूल की छात्राओं का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। वें स्कूल के बैग और हाथों में जूते लेकर गंदगी से भरे रास्ते पर खड़ी हो गई और करीब आधा घंटे तक अपना विरोध जताया। हालांकि इस आंदोलन में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने बैनर लेकर आओ फिर एक बदलाव कराएं, स्कूल का रास्ता नया बनवाएं आदि नारे तख्तियों पर लिखकर सड़क पर उनके पीछे रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से सड़क बनाने की मांग की। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि स्कूल का एक ही रास्ता है। यह सड़क तीन साल से टूटी हुई है और नालियों का पानी रोड पर बहता है। गंदे पानी से होकर प्रतिदिन गांव की बेटियां स्कूल जाती हैं। कई बार बच्चे पानी में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं, छात्रा प्रीति ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कहती है, लेकिन घर से स्कूल का रास्ता भी तो सुगम होना चाहिए।
विज्ञापन
डीएम से लेकर नगर तक की जा चुकी है शिकायत
प्रदर्शनकारी छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि टूटी हुई सड़क को ठीक कराने के लिए तीन वर्ष से प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की गई, लेकिन हर जगह केवल आश्वासन ही मिला। इस बीच सड़क और जर्जर होती गई, हल्की बारिश में भी सड़क पर जल भराव होता है जो कई दिनों तक बना रहता है। ज्यादा बरसात के अगले दिन तो बच्चे स्कूल जा ही नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
जर्जर सड़क की जानकारी स्थानीय पार्षद की ओर से कभी नहीं दी गई है, मीडिया के माध्यम से छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी मिली है। इस संबंध में टीम भेज कर पार्षद और स्थानीय लोगों से बात करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
क्या बोले पार्षद
सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव केबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को दिया गया है, इन्हीं कुछ दिनों में सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया है।