{"_id":"67e5a784fcfa9339aa0af53b","slug":"gdas-bulldozer-runs-on-illegal-plotting-of-ten-bighas-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-601006-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दस बीघे की अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दस बीघे की अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को जीडीए जोन एक में 10 बीघे में तैयार हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
सिहानी सद्दीकनगर में रोहताश त्यागी, मोनिंदर त्यागी व विकास त्यागी द्वारा खसरा संख्या 424 पर लगभग 10 बीघा में कॉलोनी बनाने के लिए मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। इसके अलावा भूमि के बाहर की दीवार बनाकर सड़क आदि का भी निर्माण किया जा चुका था, लेकिन जीडीए की ओर से कॉलोनी का नक्शा पास नहीं कराया गया था। जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बाउंड्रीवॉल, सड़क आदि को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी कॉलोनी में भूमि लेने के से पहले उसके विषय में अच्छे से जानकारी कर लें। अवैध कॉलोनी में भूमि लेने पर कार्रवाई की जाएगी।