फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA's bulldozer runs on five houses built in illegal colony

Ghaziabad News: अवैध काॅलोनी में बने पांच मकानों पर चला जीडीए का बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
GDA's bulldozer runs on five houses built in illegal colony
मोदीनगर में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
गाजियाबाद। मोदीनगर के औरंगाबाद गांव के मजरे गदाना में लगभग 15 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में जीडीए ने बड़ी कार्रवाई की है। काॅलोनी के गेट और चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया है। साथ ही काॅलोनी में बने पांच मकानों पर भी बुलडोजर चलवा दिया है।
विज्ञापन

अवैध काॅलोनी में काॅलोनाइजर ने अपना दफ्तर बना रखा था। बिजली के खंभे लग चुके थे। सड़क भी बनाई जा चुकी थी। महंगी दरों पर लोगों को प्लाॅट बेचे जा रहे थे। पांच मकान बन जाने से लोगों को लग रहा था कि यहां प्लाॅट खरीदने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। इस कारण बड़ी संख्या में प्लाॅट बिक चुके थे।
विज्ञापन

जीडीए की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। टीम को देखकर कुछ लोग एकत्र हो गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने लाठी फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि लोगों के मकानों के नक्शे मांगे गए। वे नहीं दिखा सके। इस पर कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 311और 309 में यह प्लाटिंग कृष्णपाल, पंकज कुमार और अशोक करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रोड पर ध्वस्त की औद्योगिक इकाइयां
प्रवर्तन जोन तीन में मेरठ रोड पर अवैध औद्योगिक इकाइयों पर कर भी कार्रवाई की गई। मोरटा इण्डस्ट्रियल एरिया में राजेश, सरिता व कुलदीप सहगलअनाधिकृत रूप से औद्योगिक स्थल का निर्माण करा रहे थे। इसका नक्शा जीडीए की ओर से पास नहीं कराया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू में करके कार्रवाई जारी रखी।


नक्शा पास बताकर बेच रहे प्लाॅट
मोरटा, मोरटी, दुहाई, मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी और डासना में जीडीए ने हाल ही में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। सब जगह एक ही बात सामने आई है कि काॅलोनाइजर लोगों को गुमराह करके प्लाॅट बेच रहे हैं। ये लोग किसान से जमीन लेकर प्लाॅट काट देते हैं। इसके बाद काॅलोनी को जीडीए से स्वीकृत बताकर प्लाॅट बेचते हैं। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि लोगों को प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी के बारे में जानकारी करनी चाहिए कि उसका नक्शा स्वीकृत है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed