{"_id":"681a60b990a0d90df60146ca","slug":"gdas-bulldozer-ran-on-an-illegal-colony-of-30-thousand-square-meters-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-628462-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 30 हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 30 हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवैध निर्माणों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने 30 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
बताया कि प्रर्वतन जोन एक में ग्राम नुरनगर में खसरा संख्या-835 पर लगभग 30,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसके लिए मिट्टी भराव एवं चारदीवारी निर्माण आदि के कार्य को पूर्ण कर लिया गया था। जांच के दौरान नक्शा मांगने पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद वहां मिट्टी भराव एवं चारदीवारी समेत तैयार हो चुके अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान विकासकर्ताओं की ओर से विरोध का भी प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चल सकी।