फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA runs bulldozer on illegal colonies

Ghaziabad News: अवैध कॉलोनियों पर जीडीए ने चलाया बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
GDA runs bulldozer on illegal colonies
गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव भिक्कनपुर और मोरटा में 36 बीघे में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को जीडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। जीडीए के प्रवर्तन दस्ते और पुलिसबल की मौजूदगी में विरोध बेअसर रहा। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जीडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। भिक्कनपुर गांव में खसरा संख्या 407 व 408 पर लगभग 20,000 वर्ग मीटर, खसरा संख्या 471, 472 व 473 पर लगभग 6000 वर्ग मीटर और ग्राम मोरटा में खसरा संख्या 622 में लगभग 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बिना नक्शा स्वीकृत कराए प्लॉटिंग की जा रही थी। ईंटों से चिनाई करते हुए प्लाॅटिंग व सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराव का काम किया जा रहा था। अवैध काॅलोनी में काॅलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed