फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA properties auctioned; to generate crore in revenue.

Ghaziabad News: जीडीए की 10 संपत्तियों की हुई नीलामी, 105 करोड़ मिलेगा राजस्व

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
GDA properties auctioned; to generate crore in revenue.

विज्ञापन



गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त संपत्तियों की सोमवार को हिंदी भवन में नीलामी की गई। 10 संपत्तियों की नीलामी से प्राधिकरण को लगभग 105.65 करोड़ (एक सौ पांच करोड़ पेंसठ लाख रुपये) का राजस्व प्राप्त होगा।



जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नीलामी में इंदिरापुरम विस्तार योजना का 01 आवासीय भूखंड, ज्ञानखंड-3 में एक दुकान व एक आवासीय भूखंड, ज्ञानखंड-2 में एक आवासीय भूखंड, कोयल एनक्लेव में एक ग्रुप हाउसिंग व एक प्राइमरी स्कूल भूखंड, वैशाली सेक्टर-3 में एक सामुदायिक केंद्र का भूखंड, यूपी बॉर्डर (चिकम्बरपुर) योजना में दो दुकान भूखंड और ब्रज विहार योजना में एक निर्मित सामुदायिक केंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन




विकास परियोजनाओं को मिलेगी वित्तीय मजबूती



जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि नीलामी से प्राप्त होने वाला लगभग 105.65 करोड़ का राजस्व गाजियाबाद के सुनियोजित एवं संतुलित शहरी विकास को और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रकार प्राप्त वित्तीय संसाधनों से सड़क, आधारभूत संरचना, नागरिक सुविधाओं, आवासीय योजनाओं व अन्य विकास कार्यों को गति देने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed