{"_id":"692b451d5675a1a58d0e7147","slug":"gda-has-identified-illegal-plotting-going-on-at-more-than-300-places-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-771899-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 300 से अधिक स्थानों पर चल रहे अवैध प्लाॅटिंग को जीडीए ने किया चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 300 से अधिक स्थानों पर चल रहे अवैध प्लाॅटिंग को जीडीए ने किया चिह्नित
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों को लेकर तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले 300 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है। लगातार अभियान चलाकर कई स्थानों पर अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर भी चलाया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि अवैध रूप से बस चुकी कॉलोनियों का दोबारा से सर्वे करते हुए उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, ताकि कोई इन कॉलोनाइजरों के चक्कर में न फंस जाए।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार साल पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से सर्वे कराते हुए शहर की दुर्गा एंक्लेव, कैलाश पुरम-एक व दो, अक्षय एंक्लेव, कृष्ण एंक्लेव, रतन एंक्लेव, बालाजी एंक्लेव, कृष्णा गार्डन, राधा गार्डन, गोविंद विहार, गणेश वाटिका, सुधा सरोवर, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी, राधे एंक्लेव, न्यू शताब्दीपुरम, केशव कुंज, गंगापुरम, विष्णु एंक्लेव, पांडव नगर, शिवपुरी, शंकरपुरी, पंचवटी एक्सटेंशन, न्यू कोटगांव, महेंद्र एंक्लेव, राहुल विहार, रोजी कॉलोनी, माता कॉलोनी, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी, श्याम विहार, किशन विहार, सेन विहार, शांति विहार, ओम विहार, सुदामापुरी, भीम नगर, बुद्ध विहार, नसबंदी कॉलोनी, राहुल विहार, बागू कॉलोनी, शहीद प्यारेलाल कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, ओम नगर, सत्यम व गिरधर एंक्लेव सहित अन्य कॉलोनियों को अवैध घोषित किया गया था। इसके बाद अब इसको लेकर फिर से कार्रवाई शुरू की जाएगी। शहर में सर्वे कराया जाएगा इस सूची को नए सिरे से अपडेट कर अपलोड किया जाएगा। क्योंकि इस सूची में मौजूद कई कॉलोनियों के अवैध निर्माण को प्राधिकरण की तरफ से पूरी तरह हटवा दिया गया है। साथ ही अगर अन्य किसी स्थान पर कोई अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित हुई है तो उसे सूची में शामिल किया जाएगा। लोगों को सलाह दी जाएगी कि वह संपत्ति की खरीद से पहले उसके भू-उपयोग, स्वीकृत यूनिट और मौके पर जाकर खोजबीन जरूर कर लें।