{"_id":"693338c0fb6c6b721606fc49","slug":"gda-bulldozer-runs-on-illegal-colony-in-dasna-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-775794-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डासना में अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डासना में अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार को ग्राम डासना में लगभग 3,000 वर्ग गज में तैयार की गई अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की ओर से अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रवर्तन जोन पांच में दिनेश कुमार व लोकेश कुमार मिलकर खसरा संख्या 3823 उस्मान गढ़ी में अवैध रूप से कॉलोनी बसा रहे थे। लगभग तीन हजार वर्ग में कॉलोनी के लिए सड़कें, बाउंड्री आदि का निर्माण कराया गया था। इसके लिए प्राधिकरण से कोई भी नक्शा पास नहीं कराया गया था। इसके खिलाफ प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, उमेश शर्मा ने अर्बन होम सोसायटी में सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसको ढहा दिया गया।