फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA bulldozer runs on illegal colony being developed in 33 bighas

Ghaziabad News: 33 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
GDA bulldozer runs on illegal colony being developed in 33 bighas
गाजियाबाद। मुरादनगर के बसंतपुर सैंतली, नवीपुर, असालतनगर में बिना नक्शा स्वीकृत कराए करीब 33 बीघे में बसाई जा रही कॉलोनी पर शुक्रवार को जीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बसंतपुर सैंतली, नवीपुर बंबा, मुरादनगर के खसरा संख्या-555 पर लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, शोभापुर से बसंतपुर सैतली मार्ग पर खसरा संख्या-153 पर लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, असालतनगर के खसरा संख्या-86 में लगभग 7000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में और 8000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर बिजली के खंभे लगाकर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्रवर्तन टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। सड़क, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस को भी ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं की ओर से विरोध किया गया लेकिन कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed