फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA bulldozer ran on illegal construction, four shops demolished

Ghaziabad News: अवैध निर्माण पर चला जीडीए बुलडोजर, चार दुकानें तोड़ीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
GDA bulldozer ran on illegal construction, four shops demolished
गाजियाबाद। प्रवर्तन जोन चार में बृहस्पतिवार को जीडीए ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया किया। पंचवटी के पास अवैध कॉलोनी में बनाई जा रही सड़क और चहारदीवारी को जीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। शास्त्रीनगर में भूतल में बनाई गई चार दुकानों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी के पास जीटी रोड के किनारे विकासकर्ता शांतनु कौल और राम अवतार जिंदल द्वारा जीटी रोड के किनारे लगभग 3500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी में सड़कों और सीवर लाइन को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में निर्माणकर्ता हरि कुमार अग्रवाल, दीपक रुहेला व अन्य लोगों द्वारा भूखंड संख्या- एसडी-34 में लगभग 166 वर्ग मीटर में भूतल पर बनाई गई चार दुकानों को ध्वस्त किया किया गया। नितिन कुमार शर्मा और रवि कुमार शर्मा द्वारा खसरा संख्या-687 मि. व 687/1 पर मानचित्र स्वीकृति कराए बिना लगभग 250 वर्ग मीटर जमीन पर पूर्व में किए गए आवासीय निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्रताप विहार योजना में सेक्टर 12 में भूखंड संख्या एच-166 में स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध भूतल पर सेट बैक में किए गये निर्माण को ढहा दिया गया। सिद्धार्थ विहार में पूर्व निर्मित अवैध काॅलोनी व प्लाटिंग में बनाई गई चहारदीवारी के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अपर सचिव ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed