{"_id":"6ab18fe5898672ab66088a5e","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-983212-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कहीं गंदगी के बीच तैयार हुई थाली तो किसी ने गलत तरीके से रखी सामग्री, 50 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कहीं गंदगी के बीच तैयार हुई थाली तो किसी ने गलत तरीके से रखी सामग्री, 50 को नोटिस
विज्ञापन
आर डी सी स्थित रेस्टोरेंट में जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
गाजियाबाद। अपने फायदे के लिए लोगों की थाली में मिलावट करने के मामले बढ़ने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे जिले में अभियान चलाया। शासन स्तर से चले अभियान में रेस्टोरेंट, कैफे, मिष्ठान भंडार पर जाकर जांच की गई। जहां गंदगी से लेकर कई प्रकार की कमियां सामने आईं। जांच के लिए 36 टीमें गाजियाबाद पहुंची थीं। इन टीमों ने पूरे दिन में 88 प्रतिष्ठानों में जाकर जांच की। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि जांच के बाद कार्य को ठीक से नहीं करने पर 50 नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही एक प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के चलता हुआ मिला, तो उसे बंद करने के लिए रिपोर्ट दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में देर रात तक कार्रवाई जारी है। वहीं, रिपोर्ट पहले शासन को दी जा रही है। सभी टीमों से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कहीं गंदगी तो कहीं गलत तरीके से रखी खाद्य सामग्री
जांच के लिए सभी 36 टीमों में तीन-तीन लोग दिए गए थे। ये टीमें दोपहर दो बजे से निकलीं और उन्होंने शहर के कई हिस्सों में जाकर कार्रवाई की। टीम की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, जिन 50 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है, वहां काफी गंदगी मिली। इसके साथ ही खाद्य सामग्री को काफी गलत तरीके से रखा गया था। इससे सेवन करने पर बीमार होने तक का अंदेशा जताया गया। यह स्थिति शहर के कई नामी रेस्टोरेंट और कैफे में मिली। कुछ प्रतिष्ठानों में पुरानी खाद्य सामग्री के प्रयोग की बात भी सामने आई है। हालांकि, गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग इसकी पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।
चाप बेचने वालों पर ही खास नजर
चाप गाजियाबाद का डिस्ट्रिक्ट व्यंजन है। इस कार्रवाई में भी इस पर खास नजर रखी गई। इसमें राजनगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम, आरडीसी, कविनगर, वसुंधरा के साथ प्रमुख मॉल में जाकर जांच की गई। इसमें सोया चाप की जांच की गई है। इस संबंध में टीम मंगलवार को विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पहले गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में कार्रवाई करते हुए 90 फीसदी तक मैदा मिलाकर सोया चाप तैयार करने के मामलों को पकड़ा था। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर भी यह कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
आगे जारी रहेगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने गाजियाबाद के साथ कई जिलों में इस प्रकार की कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया जाएगा, उन्हें कुछ दिन में व्यवस्थाओं को सही करने के लिए कहा जाएगा। सुधार नहीं होने पर दोबारा कार्रवाई होगी। सहायक आयुक्त ने बताया कि यहां से सैंपल भी लिए जाएंगे, जिससे खाने की गुणवत्ता के बारे में पता किया जा सके।