फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: मोबाइल फोन हैक कर तीन लोगों से 28.50 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने महिला समेत तीन लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके खाते से 28.50 लाख रुपये की रकम निकाल ली। तीनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खाता यूपीआई से लिंक करने के नाम पर निकाल लिए सात लाख
मूलरूप से बिहार के ठाकुरगंज निवासी शाहिद आलम ने बताया कि वह मालीवाड़ा में रहते हैं। उनके मोबाइल फोन पर खाते को यूपीआई से लिंक करने का मैसेज आया था। उन्होंने लिंक खोला तो मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से आरोपियों ने सात लाख रुपये निकाल लिए। 14 जुलाई को आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उनको बैंक जाने पर इसका पता चला। साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनेक्शन बंद करने की बात कहकर मोबाइल फोन हैक कर निकाल लिए सात लाख
महेंद्रा एन्क्लेव निवासी बाबूराम ने बताया कि उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर आईजीएल कंपनी के नाम से एक मैसेज आया था। मैसेज में कनेक्शन को अपडेट करने की बात लिखी थी। दिए गए नंबर पर बात करने पर कहा गया कि अपडेट न होने की स्थिति में कनेक्शन बंद हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक एप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा। उसको खोलते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और खाते से सात लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज भेजकर मोबाइल फोन हैक किया और निकल गए 14.50 लाख
ट्रांस हिंडन वसुंधरा निवासी स्वाति जैन ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। उसको खोलते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और खाते से 20 से अधिक बार में 14.50 लाख रुपये निकल गए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर उनको अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। खातों में जमा रकम काे फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed