{"_id":"6a19e503e31d1045530819f6","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-897115-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सर्वर ठप तो कभी ओटीपी की समस्या, गैस उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सर्वर ठप तो कभी ओटीपी की समस्या, गैस उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
राजनगर स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुकिंग के लिए कतार में लगे लोग। संवाद
गाजियाबाद। बुकिंग के बाद सिलिंडर अधिकतम दो दिन यानी 48 घंटे में डिलीवर कराने का नियम जमीन पर नहीं है। हालत यह है कि लोगों को इसके लिए एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि सर्वर ठप तो कभी ओटीपी न आने की वजह से सिलिंडर की डिलीवरी होने में कई बार एक सप्ताह से भी अधिक का समय लग रहा है। यह हालत तब है जब ई-केवाईसी कराने के चक्कर में सवा दो लाख उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
पीएसी चौक निवासी उपभोक्ता रूखसाना ने बताया कि उनका कनेक्शन नेहरूनगर स्थित एजेंसी पर है। उन्होंने एक माह बाद सिलिंडर के लिए बुकिंग कराई थी। एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक डिलीवरी नहीं मिली। होम डिलीवरी की उम्मीद खत्म होने पर गोदाम पर आई तो बृहस्पतिवार को एक बजे तक सर्वर ठप बताया गया। शुक्रवार को कहा गया कि ओटीपी नहीं आ रहा है। एजेंसी के स्टाफ ने बताया कि सर्वर उनके हाथ में नहीं है। यह कंपनियों से संचालित होता है। सर्वर कब ठीक काम करेगा, इस बारे में कोई कुछ नहीं बोला।
नाहल इंडेन गैस एजेंसी के संचालक धर्मबीर सिंह ने बताया कि कई दिन से सर्वर की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं को इस संबंध में समझाया जाता है। कंपनी के अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की गई है। कई बार ओटीपी की वजह से भी डिलीवरी करने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि नया कनेक्शन लेने के लिए एजेंसी पर गया था, लेकिन नया कनेक्शन देने के लिए संचालक और उसके स्टाफ ने मना कर दिया।