{"_id":"6afb5703a6b84547d60e76bb","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1023468-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आयुर्वेदिक दवा का झांसा देकर सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 2.32 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आयुर्वेदिक दवा का झांसा देकर सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 2.32 लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक दवा से गंभीर बीमारियों को जड़ से ठीक करने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना स्वास्थ्य विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने खुद को नामी चिकित्सक बताकर बुजुर्ग से 2.32 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आनंद विहार नेहरू नगर निवासी दिनेश सिंह चौहान स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें शुगर, हृदय और सांस से जुड़ी बीमारी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर इन बीमारियों के आयुर्वेदिक इलाज से जुड़ा एक विज्ञापन देखकर उन्होंने दिए गए मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया।
फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम डॉ. प्रकाश बताया और खुद को गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-5 स्थित आयुर्वेद हर्बल लाइफ का योग्य चिकित्सक बताकर शत-प्रतिशत इलाज का दावा किया। आरोपी ने एक मर्ज की दवा की कीमत छह हजार रुपये बताई। इसके बाद डॉ. प्रकाश और उसके साथी आनंद कुलकर्णी व मनोज ने अलग-अलग नंबरों से बात कर और तरह-तरह के बहाने बनाकर पीड़ित का विश्वास जीत लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने फोन बैंकिंग और आरडीसी कचहरी के पास स्थित एक जनसेवा केंद्र के माध्यम से धीरेंद्र कुमार मौर्य और मनोज कुमार के बैंक खातों में 2.32 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने न तो दवा भेजी और न ही संपर्क किया।
पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो पहले उन्हें लौटाने का आश्वासन दिया गया लेकिन बाद में सभी आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत की। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल फोन नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।