फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: निगम की जेसीबी से टूटी पेयजल की मेन लाइन, 24 घंटे बाद भी मरम्मत नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
gbd
वैशाली। पंचशील पिबल्स अपार्टमेंट के बाहर नगर निगम की जेसीबी से नाले की खोदाई के दौरान पानी की मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत के बाद भी निगम अधिकारियों ने 24 घंटे बाद भी लाइन की मरम्मत नहीं कराई। इससे स्थानीय लोगों के घरों में पानी का संकट गहरा गया है। इस घटना के बाद से निवासियों में निगम के संबंधित अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

सेक्टर-तीन ए वैशाली निवासी मीनू ने बताया कि रविवार को नाले की खोदाई का काम नगर निगम की जेसीबी मशीन से कराया जा रहा था। मकान संख्या 209 और 215 के सामने से गुजर रही पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने जलकल विभाग में इसकी शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी टीम का कोई कर्मी लाइन दुरुस्त करने नहीं पहुंचा। लाइन टूटने की वजह से सुबह-शाम मोटर चलने के बाद ही यहां पानी सड़क पर बहने लगता है, जबकि घरों के नल सूखे रहते हैं। निवासियों को पेयजल के लिए 200 से 250 रुपये खर्च करने पड़े हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई सर्वे के लिए भी नहीं आया है। वहीं, इस मामले में अवर अभियंता जलकल विभाग मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है, मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed