{"_id":"6a3ae3434eb00de8230ca769","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20483-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बोर्ड बैठकः 297 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बोर्ड बैठकः 297 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी नगर पालिका में मंगलवार को बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 में अनुमानित 297 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने पर मुहर लगी है। विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुए।
बैठक में राज्य वित्त आयोग की धनराशि से प्रत्येक वार्ड में 40-40 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाने के लिए सहमति बनी। नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने सभी वार्ड में निष्पक्ष रूप से काम कराए जाने का आश्वासन दिया है।
बोर्ड बैठक में क्षेत्र में सफाई, जल निकासी, इंटर लाकिंग मार्ग के निर्माण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, वेतन समेत अन्य मदों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद बैठक में निकाय वर्ष 2026-27 में सर्व सम्मति से 297 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने का बजट पास हुआ। इसके साथ ही वार्डों में संचालित अवैध डेयरी पर कार्रवाई व गोबर का निस्तारण एनजीओ से कराने की स्वीकृति, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत कार्य कराने की स्वीकृति, नगर क्षेत्र में मुख्य तिराहों और डिवाइडर के निर्माण, सौंदर्यीकरण व मरम्मत की स्वीकृति, नगर क्षेत्र में पौधों की सुरक्षा के लिए टी-गार्ड खरीदने करने की स्वीकृति, ईईएसएल कंपनी का टेंडर समाप्त होने पर स्वयं लाइट खरीदने, सोलर सेंसर लाइट लगाने की स्वीकृति, सार्वजनिक स्थलों पर आरओ लगाने की स्वीकृति, नगर का प्रवेश द्वार बनाने की स्वीकृति और नगर क्षेत्र में संचालित अवैध होटलों पर कार्रवाई किए जाने की स्वीकृति दी गई।