फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: 150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में पिता के हत्यारोपी का न्यायालय में समर्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
gbd
मोदीनगर। गांव बुदाना में पिता की हत्या करने के आरोपी निखिल नेहरा ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी है कि 15 जुलाई की रात 150 करोड़ रुपये की संपत्ति विवाद में निखिल ने पिता हरिओम नेहरा की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। हालांकि, पुलिस टीमें उसे गिरफ्तार नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

निखिल ने बुधवार को पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मां मीनाक्षी ने निखिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले ससुर अनार सिंह के हत्यारोपी दामाद संदीप चौधरी ने भी पुलिस को धता बताकर न्यायालय में समर्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed